Category: RANIGANJ-JAMURIA

  • जामुड़िया में अभिजीत घटक ने बाँटे फुटबॉल

    जामुड़िया में अभिजीत घटक ने बाँटे फुटबॉल

    बंगाल मिरर, धनंजय तिवारी, जामुड़िया:बांग्लार गर्बो ममता के तहत जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक एक के चाकदोला मोड़ इलाके मे तृणमूल कांग्रेस की तरफ से एक जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रुप से जामुड़िया विधानसभा तृणमूल कांग्रेस के कोआर्डिनटेर अभिजित घटक उपस्थित थे । इस मौके पर चार स्थानीय क्लबो को फुटबाल बांटा गया। साथ ही 120 लोगों को खाद्य पदार्थ दिये गये। इस मौके पर अभिजित घटक के अलावा पुतुल बैनर्जी,गोपीनाथ पात्र,बहादुरपुर पंचायत के प्रधान सन्जुला रुइदास,उपप्रधान जयदीप सिन्हा,संदीप सिन्हा,आदित्य लाहा, तपसी अंचल के  सक्रिय तृणमूल कार्यकर्ता  मंजे चटर्जी एवं तमाम स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर अभिजित घटक ने कहा कि एक तरफ राज्य सरकार लोगों की भलाई के लिए कन्याश्री युवाश्री जैसे सामाजिक कार्य कर रही है वही भाजपा के नेता वर्चुअल रैली के पीछे कई सौ करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं । यह रकम कोरोना काल मे लाकडाउन से जुझ रहे देश की जनता की भलाई मे खर्च किया जा सकता था मगर भाजपा ने ऐसा नही किया।उन्होंने कहा कि पुरे देश मे अगर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कोई आवाज उठा रही है तो वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी है।

  • कर्नल, मेयर ने साइकिल चलाकर जताया विरोध

    कर्नल, मेयर ने साइकिल चलाकर जताया विरोध

    बंगाल मिरर, जामुड़िया। पेट्रोल-डीजल की कीमतों के विरोध के खिलाफ तृणमूल छात्र परिषद जामुड़िया द्वारा चांदा में साइकिल रैली निकाली गयी। यहां एसबीएसटीसी चेयरमैन सह टीएमसी जिला पर्यवेक्षक कर्नल दीप्तांशु चौधरी एवं टीएमसी जिलाध्यक्ष एवं आसनसोल के मेयर जितेन्द्र तिवारी ने भी साइकिल चलाकर विरोध प्रकट किया। इस मौके पर कर्नल दीप्तांशु चौधरी ने कहा कि मां,माटी,मानुष की सरकार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में चल रही है। सरकार जनकल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। इन जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी छात्र एवं युवाओं के कंधे पर है। यहां छात्रों ने एकत्रित होकर जिस तरह से जनविरोध नीतियों के खिलाफ आन्दोलन शुरु किया है, इससे प्रतीर हो रहा है कि जामुड़िया सबसे आगे है। इतिहास गवाह है कि छात्र एवं युवाओं ने ही जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आन्दोलन को नेतृत्व दिया है।

    बीते दो-तीन माह में केन्द्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 22 बार बढ़ाया है। एलपीजी से लेकर गरीब आदमी के जरूरत की हर चीज की कीमत बढ़ रही है। इसके खिलाफ लगातार आन्दोलन करने की जरूरत है। मेयर एवं टीएमसी जिलाध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बीते कुछ दिनों में 22 बार कीमत बढ़ायी गयी। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम होने पर देश में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से इसका सीधा प्रभाव हमारे घरों पर पड़ रहा है। केन्द्र मंर प्रधानमंत्री सरकार का प्रबंधन नहीं कर पा रहे हैं। कोयला मंत्री कोल इंडिया को, रेलमंत्री रेल को बेच रहे हैं। इससे स्पष्ट होता है कि केन्द्र के लोगों के पास सरकार चलाने का अनुभव नहीं है। जब वह लोग सरकार नहीं चला पा रहे हैं तो इस्तीफा देकर चले जायें। सरकारी कंपनियों को निजी हाथों में देकर समस्या का समाधान नहीं किया जा सकता है। कोयला उद्योग, बैंक के राष्ट्रीयकरण में पीएम का योगदान नहीं था, जो संस्था उन्होंने तैयार नहीं किया तो बेच क्यों रहे हैं। ममता बनर्जी के निर्देश पर पूरे राज्य में लगातार आन्दोलन किया जा रहा है। जामुड़िया के छात्रों ने भी इसमें शामिल होकर सराहनीय कार्य किया है।

  • रानीगंज के उद्योगपति व पीबीडीसीसीआइ वरिष्ठ सदस्य गोपाल अग्रवाल ने   रिलीफ फंड के लिए शहरी विकास मंत्री  फिरहाद हाकिम के माध्यम से 16 लाख का चेक प्रदान किया

    रानीगंज के उद्योगपति व पीबीडीसीसीआइ वरिष्ठ सदस्य गोपाल अग्रवाल ने रिलीफ फंड के लिए शहरी विकास मंत्री फिरहाद हाकिम के माध्यम से 16 लाख का चेक प्रदान किया

    बंगाल मिरर,दलजीत सिंह, रानीगंज :   –    -मंगलवार को सत्यम ग्रुप एवं बाबा ग्रुप के चेयरमैन  सह पश्चिम बर्धमान डिस्ट्रिक्ट चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के वरिष्ठ सदस्य गोपाल अग्रवाल ने कोलकाता में जाकर मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में पश्चिम बंगाल के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हाकिम को 16 लाख रुपया राशि का चेक सौंपा । 

      श्री गोपाल अग्रवाल ने कहा कि वैश्विक महामारी के इस दौर में वे लगातार जरूरतमंदों लोगों की मदद में लगे हुए हैं उनके द्वारा स्थापित विभिन्न कल कारखानों के मजदूरों को भी मदद की जा रही है 1 सप्ताह पहले भी उन्होंने आसनसोल नगर निगम के मेयर के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक अनुदान दिया था।    श्री गोपाल अग्रवाल का कहना है कि ऐसे वक्त में सबसे पहला कार्य जरूरतमंदों की मदद करना है एवं देश के लिए समर्पित होना है पश्चिम बंगाल के शहरी विकास मंत्री ने उद्योगपति गोपाल अग्रवाल की दिलेरी एवं जज्बे की  प्रशंसा व्यक्त की।

  • रानीगंज चेम्बर ऑफ कॉमर्स की अंदरूनी राजनीति की भेंट चढ़ गयीं प्रतिष्ठाता सदस्य स्वर्गीय गोविंद राम खैतान की 7 वी पुण्यतिथि

    रानीगंज चेम्बर ऑफ कॉमर्स की अंदरूनी राजनीति की भेंट चढ़ गयीं प्रतिष्ठाता सदस्य स्वर्गीय गोविंद राम खैतान की 7 वी पुण्यतिथि

    बंगाल मिरर, दलजीत सिंह रानीगंज: रानीगंज के सभी संप्रदाय के लोगों ने कहां की स्वर्गीय श्री गोविंदराम खेतान का नाम पूरे भारतवर्ष स्तर पर समाज सेवा के क्षेत्र में प्रसिद्ध था उनकी पुण्यतिथि नहीं मनाई जाना दुर्भाग्य का विषय है रानीगंज :- शिल्पांचल के शीर्ष व्यवसायी संगठनों में गिने जाने वाले रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिष्ठाता सदस्य रहे स्वर्गीय गोविंदराम खेतान की पुण्यतिथि नहीं मनाए जाने को लेकर व्यवसायिक हलकों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।  स्वर्गीय गोविंदराम खेतान की 7 वीं पुण्यतिथि थी। लेकिन इस दिन चेंबर ऑफ कॉमर्स में उनकी याद में ना तो कोई स्मरण सभा आयोजित की गई और ना ही चेंबर भवन के सामने लगी उनकी प्रतिमा पर ही श्रद्धांजलि अर्पित की गई।रानीगंज चेम्बर ऑफ कॉमर्स इस दिन को चेम्बर की प्रतिष्ठा दिवस अथार्त स्थापना दिवस के रूप में मनाता आ रहा है।परंतु चेंबर के तरफ से औपचारिक रूप से कोई कार्यक्रम नहीं आयोजित होने को चर्चा का बाजार गर्म है। कुछ लोग इसे चेंबर की अंदरूनी राजनीति से जोड़कर देख रहे हैं तो कुछ लोग इसे चेंबर के  प्रतिष्ठाता सदस्य रहे स्वर्गीय गोविंदराम खेतान की उपेक्षा बता रहे हैं। 

    ध्यान रहे कि स्वर्गीय गोविंदराम खेतान का निधन 3 जुलाई वर्ष 2013 को हुआ था। चेंबर के भवन के सामने उनकी मूर्ति भी स्थापित की गई है। वर्ष 2014 से लगातार 3 जुलाई को उनकी पुण्यतिथि मनाई जा रही है। चेंबर के प्रतिष्ठाता सदस्य रहे स्वर्गीय गौरीशंकर नंदी और जोहरलाल साव को भी इस दिन  श्रद्धांजलि दिए जाने की परंपरा चली आ रही है। परंतु इस बार चेंबर के तरफ से उनकी पुण्यतिथि पर स्मरण सभा का आयोजन नहीं होना कई लोगों को नागवार गुजर रहा है। कुछ लोग तो इसकी निंदा भी कर रहे हैं। उनकी पुण्यतिथि क्यों नहीं मनाई गई, इसे लेकर भले ही कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया जा रहा है। 

      रानीगंज के सभी संप्रदाय के लोगों का कहना है कि रानीगंज के प्राण पुरुष माने जाने वाले एवं चेंबर के संस्थापक स्वर्गीय गोविंद राम जी खेतान की पुण्यतिथि चेंबर ऑफ कॉमर्स के तत्काल कमेटी द्वारा नहीं मनाए जाने को लेकर कड़ी निंदा व्यक्त की है रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के वरिष्ठ सदस्य अशोक सराफ, कन्हैया सिंह ,राजकुमार क्याल , सरदार गुरुचरण सिंह, सरदार रविंद्र सिंह,, मोहम्मद परवेज आलम, विजय खेतान सहित कई गणमान्य लोगों ने चेंबर ऑफ कॉमर्स के संस्थापक एवं प्राण पुरुष स्वर्गीय गोविंद राम खेतान की पुण्यतिथि नहीं मनाया जाने को लेकर कड़ी निंदा की है    ।     अटकलें लग रही है कि हाल के दिनों में जिस प्रकार से चेंबर के भीतर राजनीतिक उठापटक चल रही है,  उनकी पुण्यतिथि उसी की भेंट चढ़ गई है।

    …………………….
    चेंबर ऑफ कॉमर्स के वर्तमान अध्यक्ष संदीप भालोटीया से इस विषय में संपर्क किया गया तो संपर्क नहीं हो सका वही  चेंबर के वर्तमान कमेटी के  अन्य कई सदस्यों ने बताया कि रानीगंज चेंबर के प्राण पुरुष एवं संस्थापक स्वर्गीय गोविंद राम खेतान जी का पुण्यतिथि समारोह अवश्य मनाना चाहिए था  l वरिष्ठ सदस्यों द्वारा उन्हें पुण्यतिथि मनाए जाने हेतु स्मरण कराने का प्रश्न है   l आज चेंबर की कार्यकारिणी में चेंबर के सदस्यों में सबसे वरिष्ठ अनुभवी एवं शिक्षित व्यक्ति श्री सुरेंद्र झुनझुनवाला स्वयं कार्यकारिणी में शामिल है कयास यह भी लगाए जा रहे हैं की पिछले 15: -20 वर्षों की परंपरा रही है की चेंबर के वरिष्ठ अनुभवी एवं सभापति के पद पर रहे व्यक्तियों को परामर्शदाता के रूप में नामित किया जाता है परंतु इस बार निर्वाचन के लगभग 3:30 महीनों बाद भी सलाहकारों का नामित नहीं किया जाना किस ओर संकेत कर रहे हैं दबी जबान से ही सही कुछ वरिष्ठ एवं अनुभवी सदस्य इस बात की शिकायत भी कर रहे हैं कि उनसे किसी भी विषय पर कोई परामर्श नहीं किया जाता है और इस विषय पर उन वरिष्ठ सदस्यों में क्षोभ भी है

  • अस्वस्थ पूर्व सीपीएम विधायक से मिलने पहुंचे टीएमसी जिलाध्यक्ष

    बंगाल मिरर, दलजीत सिंह, रानीगंज। राजनीतिक मतभेद को भुलाकर आसनसोल के मेयर सह तृणमूल कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी रानीगंज से माकपा के भूतपूर्व विधायक हराधन झा के अस्वस्थता की सूचना पाकर उनसे मिलने के लिए उनके आवास पर शनिवार को पहुंचे। उन्होंने रानीगंज पंचायत समिति सभापति बिनोद नोनिया तथा पार्षद कंचन तिवारी को निर्देश दिया कि प्रत्येक सप्ताह उनका हालचाल लेकर जायेंगे। इसके साथ ही किसी तरह की परेशानी होने पर जानकारी दें, वह हर संभव मदद करेंगे। पूर्व विधायक हराधन झा ने कहा कि जितेन्द्र तिवारी एवं उनके साथ आये लोगों को देखकर मैं बेहद खुश हूं, उनके आने से मेरी बीमारी 25 फीसदी  एसे ही ठीक हो गयी।

    उन्होंने कहा कि जितेन्द्र तिवारी ने विकास पर काफी ध्यान दिया है, वह जीवन में और तरक्की करें।  मेयर सह टीएमसी जिलाध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि 2006 मे दीदी ने मुझे जब रानीगंज से उम्मीदवार बनाया था, तो मैं हराधन झा के खिलाफ ही चुनाव लड़ा था, उस समय मैंने कहा था कि यह मेरे चाचा हैं, मैं काका के विरुद्ध कुछ नहीं कहूंगा, कल उनके अस्वस्थता की सूचना मिली, जिसके बाद यहां के नेतृत्व को साथ लेकर उनसे मिलने आया। हमलोग उनके स्वस्थता एवं दीर्घायु की कामना करते हैं। उनकी लड़ाई बेकार नहीं जायेगी। वह असल में वामपंथी हैं, इस तरह के वामपंथी विचारधारा के नेता समाज में विरल है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह जल्द स्वस्थ हो जायें। इस दौरान तृणमूल नेता अभय उपाध्याय, सीपीएम पार्षद आरिज जलीस आदि मौजूद थे।

  • जिला उपाध्यक्ष बनने पर सोहराब अली सम्मानित

    बंगाल मिरर, दलजीत सिंह, रानीगंज ः पश्चिम बर्दवान जिले का टीएमसी वाइस प्रेसिडेंट बनाए जाने को लेकर रानीगंज के रोनाई शरीफ क्षेत्र के लोगों ने मोहम्मद सोहराब अली को सम्मानित किया गुरुवार की देर शाम को रानीगंज के रोनाई इलाके में रानीगंज के पूर्व विधायक मोहम्मद सोहराब अली को पश्चिम बर्दवान जिले का टीएमसी  वाइस प्रेसिडेंट बनाए जाने को लेकर सम्मान समारोह का आयोजन किया टीएमसी नेता मनोवर खान ने कहा कि आसनसोल नगर निगम के मेयर श्री जितेंद्र तिवारी ने मोहम्मद सोहराब अली को पश्चिम बर्दवान जिले का वाइस प्रेसिडेंट बनाकर रानीगंज वासियों के लिए बहुत बड़ा तोहफा दिया है मोहम्मद सोहराब अली के नेतृत्व में रानीगंज टीएमसी संगठन को काफी मजबूत बनाया जा सकेगा इस मौके पर मोहम्मद सोहराब अली ने कहा कि रानीगंज के समस्त वार्ड टीएमसी संगठन की तरफ से प्रतिदिन उन्हें सम्मानित किया जा रहा है वह अपने आप को काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं

  • रोटरी क्लब ऑफ रानीगंज ने कोरोना योद्धा पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया

    बंगाल मिरर, दलजीत सिंह रानीगंज:     रोटरी क्लब ऑफ रानीगंज के तत्वधान में कोरोना योद्धा के रूप में पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया     रानीगंज- बुधवार की देर शाम को रोटरी भवन में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ  रानीगंज के ट्रैफिक पुलिस के ओसी प्रसनजीत बसाक एवं रानीगंज पुलिस के अधिकारी को सम्मानित किया गया। 

    संस्था के प्रमुख अमिताभ सराफ ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के वक्त पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों की जान बचाई एवं जब से  कोरोना आया है तब से निरंतर पुलिसकर्मी लोगों की मदद के लिए जुटे हुए हैं  ,    रोटरी क्लब की तरफ से ऐसे योद्धाओं को सम्मानित करके हम लोग भी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं   ।       ट्रैफिक ओसी प्रसनजीत बसाक ने कहा कि सभी लोगों ने वैश्विक महामारी कोरोना पर काबू पाने के लिए सहयोग किया है।    रोटरी क्लब की तरफ से अलंकार साव, सचिव केतन ,अंबानी मनीष सराफ, महेश मोदी। , संतोष टाटिया ने वी भी पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया ।

  • लायंस क्लब रानीगंज अध्यक्ष बने संजय, लिओ के अध्यक्ष योगेश

    बंगाल मिरर, दलजीत सिंह रानीगंज: लायंस क्लब ऑफ रानीगंज की ओर से आयोजित सातवां स्थापना दिवस समारोह का आयोजन स्थानीय लायंस क्लब के सभागार में संपन्न हुई ।इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय क्याल ,सचिव विजय जाजोदिया ,उपाध्यक्ष हर्षवर्धन खेतान, संदीप केडिया ,आलोक बगरिया एवं लिओ क्लब के निर्वाचित अध्यक्ष योगेश खंडेलवाल ,गरिमा के अध्यक्ष अनिता पोद्दार शपथ दिलाई गई ।


         लायंस क्लब इंटरनेशनल के पूर्व जिला पाल डॉक्टर पीआर घोष ने शपथ दिलाने के क्रम में कहा कि आज पूरी दुनिया में कोविड-19 का कहर जारी है स्थिति यह है कि हम लोग सेवा भाव ,धर्म भाव और कर्म भाव के माध्यम से हम लोगों को समर्पित होकर काम को करनी होगी। ऐसे समय में ईश्वर ही हमारा सहारा है लेकिन हमें अपने सेवा मूलक कार्यों के माध्यम से लायंस क्लब को एक नई दिशा देनी होगी।

     इस अवसर पर विशेष अतिथि डॉ अब्दुल कयूम ने कहा कि समय परिवर्तनशील है। यह जो परिवर्तन दिखाई दे रही है प्रत्येक व्यक्ति के लिए एक चुनौती है। एक सेवा का अवसर है ।लायंस क्लब रानीगंज का अपना एक सुनाम है। क्योंकि समय के अनुकूल सेवा मुल्क काम को करते हैं।

         निर्वाचित अध्यक्ष संजय क्याल ने कि लायंस क्लब रानीगंज के मिशन को हम आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे बस आप सभी के सहयोग की कामना करते हैं। सचिव राजेश साहू ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश जिंदल ने की और कहा मुझे विश्वास है निर्वाचित अध्यक्ष एवं सदस्यगण आए हैं इस क्लब को और भी एक नया मुकाम देंगे।

  • सांसद, विधायक हुए फेल, संकट में काम आये तृणमूल नेता ः जितेन्द्र तिवारी

    बंगाल मिरर, राहुल तिवारी, जामुड़िया। जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के चुरुलिया में युवा तृणमूल कांग्रेस की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन तृणमूल कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह आसनसोल के मेयर व पांडेश्वर विधायक जितेन्द्र तिवारी ने किया। जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि कोरोना के समय पूरे देश में निर्देश था कि सोशल डिस्टेंस का पालन करें और घर से बाहर न निकलें, लेकिन हमारी मुख्यमंत्री ने जिस तरह अपनी जान जोखिम में डालकर बंगाल की जनता के प्राणों की रक्षा का काम किया, दुनिया में कहीं कोई नेता इस तरह का कार्य करते नहीं देखा गया। कोरोना से हमारे विधायक तमोनाश घोष का निधन हो गया, मंत्री सुजीत बोस अस्पताल में भर्ती थे, फिर भी दिल्ली में बैठी केन्द्र सरकार कह रही है कि बंगाल में काम नहीं हो रहा है, यह सब होने के बाद भी मुख्यमंत्री खुद अपनी जान जोखिम में डाल रही हैं, हमारे विधायक की मौत हो रही है, मंत्री अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं।

    फिर भी दिल्ली की सरकार का मन नहीं भर रहा है,  वह लोग एसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पूरे देश में जो नहीं हुआ वह ममता बनर्जी ने किया। कोरोना में गरीब आदमी भूखा न रहे, इसलिए सभी गरीबों को मुफ्त में राशन देना शुरू किया, जिनका कार्ड नहीं उन्हें फूड कूपन से चावल दिया, मिड डे मील का चावल बच्चों के परिवार को दिया। उन्होंने कहा कि दीदी ने हम सभी को निर्देश दिया है कि जनता के साथ रहे हैं। तीन महीने से जामुड़िया में सभी नेता एवं कार्यकर्ता सक्रिय रूप से कार्य करते रहे। रक्त की कमी होने पर इसे दूर करने के लिए विभिन्न अंचल में रक्तदान कर रहे हैं। युवा टीएमसी के पूरी टीम को रक्तदान शिविर आयोजन के लिए अभिनंदन करता हूं, बंगाल में अन्न और खून के कमी से किसी को नहीं मरने देंगे। जो लोग हमारे बंगाल को कलुषित और बदनाम करना चाहते हैं, उनके खिलाफ हमें जोरदार आवाज उठाना होगा। यहां हमारा विधायक नहीं है, सीपीएम का विधायक चुना और लोकसभा में बीजेपी को चुना, लेकिन जनता को जरूरत के समय न सांसद न विधायक मिला। दिल्ली में बैठक चूल काट रहे हैं, इससे जनता का पेट भरेगा, संकट के समय जनता के पास रहना होगा। दो चुनावों में हारने के बाद जनता के सेवा की जिम्मेदारी हमलोगों ने उठायी है। इसलिए जब चुनाव आयेगा तो जो लोग संकट के समय आपके पास नहीं आये उन्हें कड़ा जवाब देना होगा। 2021 में जामुड़िया सीट हम दीदी को उपहार देंगे। इस मौके पर मेयर परिषद सदस्य अभिजीत घटक, पूर्णशशि राय, ब्लाक अध्यक्ष साधन राय, पार्षद राखी कर्मकार, पूर्व सभाधिपति विश्वनाथ बाउरी आदि मौजूद थे।

  • सिंघारण नदी की सफाई के लिए किया गया निरीक्षण

    बंगाल मिरर, दलजीत सिंह,जामुड़िया। सिंघारण नदी की सफाई की जांच के लिए गठित टीम ने आज जामुड़िया इंडस्ट्रियल एस्टेट से होकर बहने वाले जोड़ से लेकर सिंघारण नदी तक का अवलोकन किया। जोड़ जिस कारखाने के अंदर से होकर गई है उस कारखाने के अंदर से लेकर जोड़ के बगल वाले कारखाने तक पूरी तरह से जायजा लिया गया और सभी कारखाना प्रबंधकों को जल्द से जल्द जोड़ एवं सिंघारण नदी की सफाई का निर्देश भी दिया गया। टीम में जामुड़िया बी डी ओ कृशानु राय, जामुड़िया थाना कार्य प्रभारी रंजीत बिस्वास, पश्चिम बंग प्रदूषण नियंत्रण परिषद से अंजन फौजदार, जामुड़िया भूमि राजस्व अधिकारी गुलाम मिर्ज़ा के अलावा जामुड़िया चैम्बर के अध्यक्ष जयप्रकाश डोकानिया, सचिव अजय कुमार खैतान के अलावा श्याम सेल एन्ड पावर लिमिटेड से आलोक मिश्रा, गगन फेरोटेक से निरंजन गौरिसरिया, ज्वेल बनर्जी, मान स्टील एन्ड पावर लिमिटेड से हितेश परमार, आर ए आई सी इंटीग्रेटेड स्टील प्राइवेट लिमिटेड से शरद सराफ, सत्यम स्मेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड से मनोज अग्रवाल, राजश्री आयरन एन्ड स्टील प्राइवेट लिमिटेड से मुकेश शर्मा, सुपर स्मेल्टर्स लिमिटेड से अनिल बर्मा, कुंज बिहारी स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड एवम शिवम धातु उद्योग से  से बनर्जी बाबूआदि थे।

    टीम ने सुपर स्मेल्टर्स लिमिटेड कारखाने के पीछे से जोड़ का निरीक्षण किया साथ ही साथ उसके पीछे के रास्ते का भी निरीक्षण किया। इसके बाद विभिन्न कारखाने के अंदर से और कारखाने के बाहर से भी जोड़ की स्थिति को देखा गया। ज्ञात रहे कि सिंघारण नदी का मुद्दा पिछले वर्ष स्थानीय विधायक जहाँआरा खान ने विधान सभा मे उठाया था और तब से मुख्यमंत्री कार्यालय से इसको जिला प्रशासन को भेज दिया गया था और इसके बाद तत्कालीन जिलाधिकारी शशांक सेठी के निर्देश पर सदर महकमा शासक देबजीत गांगुली ने जामुड़िया चैम्बर ऑफ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्रीज तथा कारखाना प्रबंधन को लेकर एक बैठक की थी और एक कमिटी भी सिंघारण नदी की देख रेख के लिए बनाई गई थी। बाद में इस कमिटी की देखरेख में सिंघारन नदी की सफाई जामुड़िया चैम्बर ने सभी कारखाना प्रबंधन के साथ मिलकर करवाई थी और स्वयं माननीय मुख्य मंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गापुर में पश्चिम बर्धमान जिला की रिव्यु मीटिंग में जामुड़िया चैम्बर को धन्यवाद भी दिया था।