जिले में 48 घंटें में कोरोना की डबल सेंचुरी, 2 गज की दूरी मास्क है जरूरी
बंगाल मिरर, आससनसोल : पश्चिम बर्द्धमान जिले में महीनों बाद कोरोना ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। दो दिनों में डबल सेंचुरी लगा दी है। शुक्रवार की रात तक 92 संक्रमित मिलने के बाद अब शनिवार को कोरोना ने शतक जड़ दिया। हाल के महीनों में सर्वाधिक 112 संक्रमित पाये गये। जिसके बाद जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 500 को पारकर 28 पहुंच गई है। गौरतलब है कि देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना की दूसरी लहर देखी जा रही है। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश समेत 12 राज्यों में स्थिति चिंताजनक है। इसके कारण नाइट कर्फ्यू के साथ ही विभिन्न शहरों में लॉकडाउन किये जा रहे है। अगर हमलोग भी नहीं संभले तो हमारे यहां भी स्थिति विस्फोटक हो सकती है। इसलिए मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने के साथ ही सोशल डिस्टेंस का पालन करें।
Read More



