हिंसा में मृत लोगों के परिजनों को मुआवजा, बाहर से आनेवाले का आरटी-पीसीआर जांच जरूरी : मुख्यमंत्री
वैक्सीन, आक्सीजन की कमी देखने क्यों नहीं आता केन्द्रीय दल : ममता बंगाल मिरर, राज्य ब्यूरो, कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता (Mamata Banerjee) बनर्जी ने गुरुवार की शाम प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव के बाद हिंसा में मृत लोगों के परिजनों को आर्थिक मुआवजा देने की घोषणा की। मृतक के आश्रितों को दो-दो लाख का मुआवजा दिया जायेगा। भाजपा के लोग भी मरे हैं, टीएमसी और आईएसएफ के लोग भी मरे है। उन्होंने कहा कि बाहर से जो भी बंगाल में आयेंगे उनका आरटी-पीसीआर जांच जरूरी है। वह चाहे मंत्री हो या कोई भी है। वह अगर जांच रिपोर्ट लेकर आते हैं, तो ठीक है अन्यथा यहां जांच की जायेगी। उन्होंने (Mamata Banerjee) केन्द्रीय टीम के दौरे पर निशाना साधते
Read More