राज्य में 12 को लॉकडाउन नहीं
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/12/img-20241211-wa00436179337791398046526.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2020/08/IMG-20200826-WA0003-1-500x282.jpg)
बंगाल मिरर, आसनसोल : राज्य में 12 को लॉकडाउन(lockdown) नहीं होगा। पश्चिम बंगाल में 11 व 12 को लॉकडाउन होनेवाला था। लेकिन राज्य सरकार ने 12 सितंबर को लॉकडाउन का फैसला वापस ले लिया है। इससे राज्य के लोगों ने भी राहत की सांस ली है।
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/09/img-20240909-wa00806721733580827251668.jpg)
राज्य सरकार का कहना है कि 13 सितंबर को नीट की परीक्षा है। परीक्षार्थियों को परेशानी न हो। इसलिए यह फैसला लिया गया है। वहीं 20 सितंबर को सरकार बैठक कर आगे की गतिविधियों पर फैसला लेगी।