कल नहीं होगा लॉकडाउन, आज पुलिस सख्त


बंगाल मिरर, सौरदीप्त सेनगुप्ता, आसनसोल : शुक्रवार को आसनसोल शिल्पांचल में लॉकडाउन असरदार रहा। विभिन्न इलाकों में पुलिस सुबह से सक्रिय रही। लॉकडाउन के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस ने बिना मास्क घूमनेवालों के खिलाफ गुरुवार रात से ही अभियान चलाया। शुक्रवार को भी रेलपार के विभिन्न हिस्सों में लॉकडाउन में बेवजह घूमनेवालों को पुलिस ने पकड़ा। वहीं शनिवार को राज्य में लॉकडाउन नहीं होगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर गुरुवार को ही बता दिया था कि 12 सितंबर को लॉकडाउन नहीं होगा। उन्होंने 13 सितंबर को होनेवाली नीट की परीक्षा के कारण लॉकडाउन वापस लेने की घोषणा की।

गौरतलब है कि अनलॉक 4 में केन्द्र सरकार ने किसी भी राज्य सरकार को स्थानीय स्तर पर कंटेनमेंट जोन के बाहर लॉकडाउन न करने की अपील की है। इस परिस्थिति में हो सकता है कि शुक्रवार को अंतिम लॉकडाउन हुआ। अब शायद और लॉकडाउन न हो। वहीं राज्य सरकार 20 सितंबर को बैठक कर आगे की परिस्थिति के अनुसार फैसला लेगी।