ASANSOL

सेवा सप्ताह में भाजपा का स्वच्छ भारत अभियान

बंगाल मिरर, आसनसोल :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चल रहे सेवा सप्ताह के तहत भाजपा ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत भाजपा नेता डॉक्टर देवाशीष सरकार के नेतृत्व में चित्रा इलाके में चलाया सफाई अभियान।
पश्चिम बंगाल के आसनसोल के चित्रा इलाके में आज भाजपा की दो दर्जन से ज्यादा महिला मोर्चा की नेत्रियों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत सड़क मे जमे कूड़ों को झाड़ू लगाकर साफ सफाई की। जनता से ये अपील की के वो भी अपने घर व अपने आस पास साफ सफाई रखें। वो अपने पड़ोसियों से भी अपील करें के वो भी खुद के घरों के साथ साथ अपने आस पास के इलाकों को भी साफ सुतरा रखें। ऐसा करने से कोई भी बीमारी या फिर महामारी हमारे आस पास तक नही भटकेगी। और हमारा आसपास का वातावरण भी पूरी तरह स्वस्थ रहेगा।


इसके साथ साथ वार्ड नम्बर-39 में स्वच्छता अभियान चलाया गया। उपस्थित थे आसनसोल दक्षिण-3 के दोनों जनरल सेक्रेटरी उज्जवल मंडल एवं मुकेश मंडल,दोनो शक्ति केंद्र प्रमुख मिठू बाउरी एवं प्रदीप कुमार,कृष्णा पासवान,बूथ प्रेसिडेंट धरमिंदर सिंह एवं मुन्ना मंडल, मंडल के महिला मोर्चा के सदस्य संगीता चौहान एवं लावण्या तथा मंडल उपाध्यक्ष प्रभात कुमार महतो(गुडडू)।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *