LatestNewsPANDESWAR-ANDAL

पांडेश्वर में घर-घर बंटेगा संविधान

बंगाल मिरर, पांडेश्वर: पांडेश्वर में घर घर बंटेगा संविधान ।पांडेश्वर विधानसभा क्षेत्र के लाउदोहा के गोगला अंचल में तृणमूल कांग्रेस की ओर से संविधान दिवस मनाया गया। यहां मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जितेन्द्र तिवारी उपस्थित थे। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।

इस मौके पर विधायक जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि आज भी देश के अधिकांश लोग अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं है। लोगों को पता ही नहीं है कि उनके मौलिक और संवैधानिक अधिकार क्या हैं। अगर लोग अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगे, तो अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा सकेंगे।बाबा साहेब ने संविधान बनाकर हमें जो अधिकार दिये हैं, उन अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए तृणमूल कांग्रेस द्वारा अभियान शुरू किया गया है। संविधान में समानता का अधिकार है, लेकिन देश के विभिन्न हिस्सों में आज भी भेदभाव है।

उन्होंने कहा कि गरीब एवं मजदूर लोग अपने अधिकारों के प्रति सजग रहे यही ममता बनर्जी चाहती है। हमलोग पांडेश्वर विधानसभा में लोगों के जो मौलिक और संवैधानिक अधिकार हैं, उसे विभिन्न भाषाओं में छापकर घर-घर पहुंचाया जायेगा। ताकि हर कोई अपने अधिकार के बारे में जानकार उन अधिकारों का हनन होने पर विरोध कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *