ASANSOL

Asansol में बीजेपी कार्यकर्ता की पिटाई का आरोप, तनाव फैला 

बंगाल मिरर, कुमार पप्पू, आसनसोल : ( Asansol News Live Today )   Asansol में बीजेपी कार्यकर्ता की पिटाई का आरोप, तनाव फैला। आसनसोल साउथ थाना इलाके में भाजपा कार्यकर्ता की दुकान में हमला कर पिटाई का आरोप तथाकथित तृणमूल समर्थकों पर लगाया गया। खबर पाकर पुलिस और भाजपा नेता जितेन्द्र तिवारी, कृष्णेंदु मुखर्जी आदि घटना स्थल पर पहुंचे।

बीजेपी कार्यकर्ता की पिटाई


भाजपा कार्यकर्ता बाबू अपने दुकान में था। आरोप है कि उसी दौरान उसकी दुकान में कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उसका सारा सामान फेंक दिया। उसकी पिटाई की और चुनाव में प्रचार न करने की धमकी दी। आरोप है कि हमलावर टीएमसी समर्थक थे। हालांकि टीएमसी आरोप को बेबुनियाद बता रही है घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है। गौरतलब है कि आसनसोल नगरनिगम का चुनाव 12 फरवरी को होना है। 

Leave a Reply