LatestNewsWest Bengal

तृणमूल कांग्रेस शुरू करेगी “बंग ध्वनि” अभियान

बंगाल मिरर, राज्य ब्यूरो,कोलकाता। विधानसभा चुनाव 2021 के लिए तृणमूल कांग्रेस का नया अभियान अगले सप्ताह से शुरू होगा। इसका नाम “बंग ध्वनि” रखा गया है। इसके लिए सभी तैयारियां शुरू की गई है। बताया गया कि सब कुछ ठीक रहने पर मुख्यमंत्री अगले सप्ताह इस अभियान का शुभारंभ करेंगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा का “अपना बूथ सबसे मजबूत” अभियान के विपरित तृणमूल कांग्रेस ने “बंग ध्वनि” अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत तृणमूल नेता हरेक मतदाता के घर जाएंगे एवं उनके समस्याओं, सलाह की सूची बनाएंगे। इस अभियान के दौरान तृणमूल नेता तनिक भी लापरवाही नहीं बरत पाएंगे। लोगों के बीच जनसंपर्क बढ़ाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

Election 2021

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *