निगम आयुक्त ने किया बाजार, पंप हाउस का औचक निरीक्षण
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल नगर निगम का नये आयुक्त नितिन सिंघानिया ने विभिन्न अधिकारियों की टीम के साथ गुरुवार को बाजार, पंप हाउस का औचक निरीक्षण किया। निगम आयुक्त नितिन सिंघानिया ने अधीक्षण अभियंता सुकोमल मंडल एवं अन्य अधिकारियों के साथ डिहिका तथा काला झरिया स्थित नगर निगम का पंप हाउस का दौरा किया ।वहां जलापूर्ति के बारे में विस्तृत जानकारी ली तथा कर्मियों को निर्देश दिया कि वह लोग और बेहतर ढंग से कार्य करें।













इसके बाद सेनिटेशन विभाग के अधिकारियों को लेकर आसनसोल बाजार के विभिन्न इलाकों का दौरा किया नगर निगम आयुक्त एवं अधिकारियों का अचानक बाजार में दौरा करने से हड़कंप का माहौल रहा। उन्होंने शहर को साफ सुथरा बनाए रखने के लिए व्यापारियों को इसमें सहयोग करने को कहा तथा नगर निगम के नियमों का पालन करते हुए व्यापार करें।





