ASANSOLPANDESWAR-ANDAL

पांडेश्वर 50 हजार वोट से जीतने का दावा किया भाजपा जिलाध्यक्ष ने

भाजपा का पांडेश्वर में जुलूस

बंगाल मिरर, पांडेश्वर :  पांडेश्वर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष लखन घुड़ई के नेतृत्व में  जुलूस का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद, घनश्याम राय, युवा नेता चिन्टू शर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

 इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष लखन घुड़ई ने  दावा किया कि पांडेश्वर सीट को TMC के हांथों से छीन अपने कब्जे में लेंगे। भाजपा यहां से 50 हजार वोट से जीत रही है। जिले की सभी 9 सीटें भाजपा जीतकर जिले में टीएमसी को 9-0 करेगी। गौरतलब है कि कुछ माह पहले तक इस इलाके में भाजपा का एक झंडा नहीं  मिलता था। वहीं जुलूस के दौरान पूरा इलाका भाजपा के झंडों में भरा रहा।  जिस इलाके में भाजपा के एक कार्यकर्ता नजर नही आते थे।  आज उसी इलाके में हजारों हजार की संख्या में भाजपा के समर्थकों ने एक विशाल रैली का आयोजन कर TMC को खुली चुनौती दी। इस जुलूस से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। गौरतलब है कि दूसरी ओर टीएमसी विधायक जितेन्द्र तिवारी द्वारा बाइक रैली भी की गई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *