ASANSOLDURGAPURRANIGANJ-JAMURIA

CBI कोयला तस्करी में बड़ी कार्रवाई, जयदेव के ठिकानों पर छापेमारी

बंगाल मिरर, एस सिंह(क्राइम रिपोर्टर)आसनसोल : अवैध कोयला तस्करी में बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को सीबीआई ने कुख्यात कोयला कारोबारी जयदेव मंडल के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की है। जिसके बाद से हड़कंप मच गया है। सीबीआई ने टीम ने सेनरेले स्थित जयदेव के कार्यालय एवं आवास में छानबीन की। इसके अलावा कोलकाता के ठिकानों पर भी छापेमारी की सूचना है। 

Read Also तृणमूल कांग्रेस के पंचायत उप प्रधान ने किया आत्मदाह

कोयला तस्करी में बड़ी कार्रवाई

बताया जा रहा है कि इस दौरान सीबीआई को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे हैं। कोयले की काली कमाई को जयदेव ने विभिन्न कारोबार में निवेश किया हुआ है। इस दौरान आसनसोल के कई सफेदपोश लोगों के बारे में भी सीबीआई को जानकारी हाथ लगी है ।

Read Also : लाला-रत्नेश की मुश्किलें बढ़ी

Leave a Reply