Agnimitra Pal पर ‘झूठी सूची’ जारी करने का आरोप
बंगाल मिरर, आसनसोल: शुक्रवार सुबह आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के रहमत नगर स्थित तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन में वार्ड संख्या 82 की पार्षद नरगिस बानू ने पूर्व भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल पर गंभीर आरोप लगाए।पार्षद नरगिस बानू ने दावा किया कि अग्निमित्रा पाल ने क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर एक “झूठी खर्च सूची” जारी की है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में विधायक को क्षेत्र में कभी नहीं देखा गया और न ही उन्होंने विकास के लिए कोई ठोस कदम उठाया। बानू के अनुसार, पाल द्वारा वार्ड 82 में 49 सोलर लाइट लगाने का दावा पूरी तरह गलत है।














उन्होंने आगे कहा कि इलाके में वास्तविक विकास कार्य राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में हो रहे हैं।वहीं, पूर्व पार्षद सोहराब अली ने भी आरोपों का समर्थन करते हुए कहा कि अग्निमित्रा पाल ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास के लिए कोई पहल नहीं की। उन्होंने बताया कि अधिकांश विकास कार्य पूर्व विधायक तापस बनर्जी के समय में हुए थे और वर्तमान में पार्षद द्वारा कार्य जारी है।इस मुद्दे को लेकर स्थानीय राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

