ASANSOL

ऐसा क्या हुआ कि कांग्रेस कार्यालय हुआ तृणमूल का, आसनसोल कांग्रेस के ताबूत पर पड़ी अंतिम कील ?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीतू सिंह, शाहिद परवेज और  विंसेंट व्हीलर के नेतृत्व में 200 कांग्रेस समर्थकों ने बदला पाला

बंगाल मिरर ,आसनसोल। ऐसा क्या हुआ कि कांग्रेस कार्यालय बन गया तृणमूल कार्यालय, इसके साथ हीीी यह चर्चा हो रही है कि क्या आसनसोल कांग्रेस के ताबूत पर पड़ी अंतिम कील ? कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीतू सिंह, शाहिद परवेज और विंसेंट व्हीलर के नेतृत्व में 200 कांग्रेस समर्थकों ने आसनसोल उत्तर विधानसभा के तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार मलय घटक के हाथ तृणमूल कांग्रेस का झंडा थाम कर तृणमूल में शामिल हुए।इसके पूर्व मलय घटक ने राहा लेन कांग्रेस कार्यालय परिसर में तृणमूल कांग्रेस का झंडा फहराया। राहा लेन कांग्रेस कार्यालय भी तृणमूल कांग्रेस के कब्जे में चला गया।

मौके पर मलय घटक ने कहा कि यह लोग आसनसोल के पुराने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में से हैं। कांग्रेस पार्टी में इन लोगों को सही सम्मान नहीं मिला, इसलिए पार्टी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुये। इसे तृणमूल कांग्रेस और मजबूत होगी। ममता बनर्जी को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए तृणमूल कांग्रेस को भारी बहुमत से विजयी बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी राष्ट्रीयकरण की थी। मोदी सरकार राष्ट्रीयकरण को निजी कंपनियों के हाथों बेच रहा है। देश को पूंजीपतियों के हाथ से बचाने के लिए भाजपा को देश सहित राज्य से भगाना होगा। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शाहिद शाहिद परवेज ने कहा कि कांग्रेस में अल्पसंख्यकों को सम्मान नहीं दिया जा रहा है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भाजपा के एजेंट है। वह आरएसएस के साथ मिल गए हैं। उन्होंने कहा कि असल कांग्रेस ममता बनर्जी के साथ है। राज्य में जाति धर्म के नाम पर वह राजनीतिक नहीं करती है। सभी को समान अधिकार देती है। उनके आदर्श को देखकर हम लोग कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

इस मौके पर विंसेंट व्हीलर, जीतू सिंह, गणेश ठाकुर, मोहम्मद अकबर, रवि रावत, संजय साहनी, शंकर ठाकुर, शोएब परवेज खान, साजिद परवेज सहित 200 कांग्रेस कार्यकर्ता तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *