COVID 19LatestNationalWest Bengal

जानें कल से बंगाल में वैक्सीन की क्या होगी प्रक्रिया, 18 से अधिक वालों की वैक्सीन अभी नहीं

बंगाल मिरर, राज्य ब्यूरो, कोलकाता : एक मई यानि कल से 18 वर्ष से अधिक उम्र के ल ोगों का टीकाकरण शुरू होगा। लेकिन पश्चिम बंगाल में शायद इसकी शुरूआत नहीं होगी। सरकार की ओर से टीकाकरण को लेकर कुछ निर्देश दिये गये हैं, जिसमें कहा गया है कि स्वास्थ्य कर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर्स तथा 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को पहले की तरह ही सरकारी स्तर पर फ्री में वैक्सनी मिलेगी। पहले द्वितीय डोज लेनेवालों को अग्राधिकार मिलेगा।
जिन लोगों ने निजी अस्पताल में पहली डोज ली है, वह सरकारी केन्द्र से दूसरा डोज ले सकेंगे। 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए राज्य में वैक्सीन आने के बाद उन्हें वैक्सीन दिया जायेगा। इसके लिए निर्देश बाद में जारी होगा। निजी अस्पताल में फिर से टीकाकरण शुरू होगा, लेकिन वैक्सीन आने के बाद । 

भारत में टीकाकरण अभियान के 104 दिन पूरे, अबतक कुल 15 करोड़ 22 लाख लोगों को लगा टीका 

भारत में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को आज 104 दिन पूरे हो गए हैं। कोरोना के खिलाफ भर में चल रहे टीकाकरण अभियान में भारत दिन- प्रतिदिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे तक कुल 15 करोड़ 22 लाख 45 हजार 223 से भी ज्यादा लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया जा चुका है। बीते दिन यानी कि 29 अप्रैल को देशभर में करीब 22 लाख 24 हजार से अधिक लोगों को यह टीका लगाया गया है। इनमें से, 12 लाख, 74 हजार 803 लाभार्थियों को पहली खुराक लगाई गई जबकि 9 लाख, 49 हजार, 445 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई है। 

हेल्थ केयर वर्कर्स हेल्थ केयर वर्कर्स की बात करें तो अभी तक कुल 93 लाख 86 हजार 904 लोगों को पहली खुराक, जबकि 61 लाख, 91 हजार, 918 लोगों को दूसरी खुराक दी जी चुकी है। कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान में सरकार की मुस्तैदी और लोगों के पारस्परिक सहयोग के चलते 1 करोड़ 24 लाख, 19 हजार से भी ज्यादा फ्रंटलाइन वर्कर्स को इस टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। वहीं इसी श्रेणी में 67 लाख 07 हजार से अधिक लोगों को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।

 45 से 60 वर्ष की आयु वर्ग के इतने नागरिकों को लगी वैक्सीन

 45 से 60 वर्ष के आयुवर्ग के नागरिकों की बात करें तो कुल 5 करोड़ 17 लाख, 78 हजार से भी अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया जा चुका है, जबकि इसी आयुवर्ग के 34 लाख 17 हजार 911 लोगों को दूसरा टीका भी लगाया जा चुका है।   वरिष्ठ नागरिकों की रही है संपूर्ण भागीदारी सीनियर सिटीजन यानी कि वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा भी इस टीकाकरण अभियान में सरकार को भरपूर सहयोग मिल रहा है। 60 वर्ष से ऊपर की उम्र के 5 करोड़ 19 लाख 01 हजार से भी ज्यादा नागरिकों को इस टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है, जबकि 01 करोड़ 04 लाख 41 हजार से भी अधिक वरिष्ठजनों को इस टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।  

राज्यवार यह है आंकड़ा 

राज्यों की अगर बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 1 करोड़ 58 लाख, 71 हजार, राजस्थान में 1 करोड़ 29 लाख, 36 हजार, यूपी में 1 करोड़, 23 लाख, 55 हजार, गुजरात में 1 करोड़ 22 लाख, 52 हजार से भी ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।  वहीं केंद्र शासित प्रदेशों की सूची की अगर बात करें तो दिल्ली में 32 लाख, 24 हजार, पुडुचेरी में 1.93 लाख, नागालैंड में 1.95 लाख, लद्दाख में 1 लाख 7 हजार, लक्षद्वीप में 22 हजार, 650 से भी अधिक लोगों को कोरोना के टीके की खुराक दी जा चुकी है। दक्षिण भारत की बात करें तो तमिलनाडु में 58 लाख 45 हजार, आंध्र प्रदेश में 63 लाख 54 हजार, ओडिशा में 57 लाख 79 हजार, केरल में 72 लाख, 29 हजार, कर्नाटक में 94 लाख, से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है। उत्तर पूर्वी राज्यों की सूची के तहत मणिपुर में 2.28 लाख, मेघालय में 2.75 लाख, त्रिपुरा में 11.90 लाख, अरुणाचल प्रदेश में 2.34 लाख से भी ज्यादा नागरिकों को टीका लगाया जा चुका है।  

 देशभर में कुल वैक्सीन की 67.07% डोज 10 राज्यों में लगाई गई है, जिसमें लगभग महाराष्ट्र (10.42%), राजस्थान (8.50%), उत्तर प्रदेश (8.12%), गुजरात (8.05%), पश्चिम बंगाल (7.08%), कर्नाटक (6.17%), मध्य प्रदेश (5.31%), केरल (4.75%), बिहार (4.51%) और आंध्र प्रदेश (4.17%) शामिल हैं। 

रिकवरी दर 81.99% हुई  

भारत में आज तक कुल मिलाकर 1,53,84,382 कोविड मरीज ठीक हुए है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 81.99% है। पिछले 24 घंटों के दौरान 2,97,540 कोविड मरीज ठीक हुए है। बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या में 10 राज्यों का योगदान 76.61 प्रतिशत है। ये वही राज्य है जो कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित हैं।  राष्ट्रीय मृत्यु दर गिर कर हुई 1.11% पिछले 24 घंटों के दौरान 3,498 कोविड मरीजों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 771 लोगों की जान गई, इसके बाद दिल्ली में सबसे ज्यादा 395 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा बीते 24 घंटों में 4 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में एक भी मौत नहीं हुई है, जिसमें दमन दीव और दादर नगर हवेली, त्रिपुरा, नागालैंड और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं।

Leave a Reply