ASANSOL

कोरोना संकट के बीच सादगी से मनी ईद, मंत्री मलय, अभिजीत ने लोगों से मिल दी बधाई

बंगाल मिरर, आसनसोल :  कोरोना संकट के बीच सादगी से मनी ईद। आसनसोल में ईद की नमाज अदा की गई। यह भाईचारे का पर्व है इसी परंपरा को निभाते हुए आज तृणमूल माइनॉरिटी सेल के डिस्टिक प्रेसिडेंट सैयद मोहम्मद अफरोज ने अभिजीत घटक को बधाइयां देने उनके आवास स्थान पर पहुंचे उनके साथ वसीम राजा, मुकेश झा ,माधव दास, मोहम्मद आसिफ भी गए। अभिजीत घटक ने भी सबों को ईद की बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी और कहा कोविड-19 के सरकारी नियमों का पालन करते हुए और सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर सभी लोग अच्छे से ईद मनाए।

 राज्य के कानून एवं पीडब्लूडी मंत्री मलय घटक ने विभिन्न अल्पसंख्यक बहुल इलाकों का दौरा किया। लोगों से मिले और ईद की मुबारकबाद दी। रेलपार के विभिन्न हिस्सों में मलय घटक का स्वागत लोगों ने किया। इस दौरान शकील अहमद, मो इश्तियाक अख्तर, शहनवाज खान आदि मौजूद थे। 

गौरतलब है कि   मुस्लिम समुदाय के प्रमुख त्योहारों में से एक है ईद। ईद को ईद-उल-फितर के नाम से भी जाना जाता है। मुस्लिम समुदाय के लिए यह त्योहार सबसे अधिक प्रसन्नता का त्योहार माना जाता है। ईद की गणना हिज़ी कैलेंडर और चांद के उदय के माध्यम से की जाती है। कई बार ईद अलग – अलग जगहों में अलग – अलग दिन मनाई जाती है। 

ईद से पहले रमजान का महीना आता है। यह मुस्लिम लोगों का सबसे पवित्र महीना माना जाता है। रमजान के महीने धार्मिक प्रवृति के लोग सूर्योदय से सूर्यास्त तक रोज़ा रखते हैं। सूर्यास्त के बाद नमाज पढ़ कर रोज़ा खोला जाता है। रोज़ा खोलने को इफ्तार या इफ्तारी भी कहते हैं। रमजान पूरे एक महीने तक चलता है। इस महीने में दिन में पांच बार नमाज़ अदा किया जाता है। गरीबों को दान भी दिया जाता है।

सभी लोग अपनी आवश्यकता के अनुसार खरीददारी करते हैं। ईद के दिन पकवान और सिवइयां बनाई जाती है। सभी प्रेमपूर्वक एक दूसरे से गले मिलकर बधाइयां और शुभकामनाएं देते हैं। इस त्यौहार में अपने से छोटों ईदी देने की भी परंपरा है। 

Leave a Reply