Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
ASANSOL

चुनाव में व्यक्तिगत नहीं, चैंबर हित हो सर्वोपरि : फिरोज खान एफके

बंगाल मिरर,  आसनसोल  : आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के आजीवन सदस्य और अंतरराष्ट्रीय व्यवसायी फिरोज खान एफके ने कहा कि आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव की तारीख और पूरी सूची जारी कर दी गई है। 10 जून को चुनाव होंगे, इसलिए चेंबर के सदस्यों में सरगर्मी तेज हो गई है और सभी उम्मीदवार जो चुनाव में अपना हिस्सा लेंगे, वो तैयारी में लग जाएंगे। फिरोज खान एफके जो बहुत सालों से आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के आजीवन सदस्य रहे हैं और चेंबर में हमेशा सक्रिय रहे हैं। उन्होंने चेंबर के सभी सदस्यों से अपील की है कि चेंबर ऑफ कॉमर्स की सही कमेटी के चुनाव के लिए सभी सदस्य आगे आएं।

आपस में गुटबाजी, आपस में रिश्ता और खुद के स्वार्थ को भूलकर सिर्फ और सिर्फ चेंबर की भलाई के बारे में सोच कर एक अच्छी कमेटी बनाई। आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स शहर। की बहुत पुरानी संस्था है, इसकी गरिमा का ध्यान रखते हुए शांति पूर्ण और सोच समझकर एक अच्छी समिति बनाई जाए। आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एक व्यापारिक संगठन है। इसलिए इस को राजनीति, गुटबाजी और आपसी तनाव को दूर करके सिर्फ और सिर्फ व्यापार और व्यवसायी के हित में सोचना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *