रेलपार में दो गुटों में झड़प, कई घायल
बंगाल मिरर, आसनसोल: आसनसोल पुस्तक थाना अंतर्गत रेलपार के शेरतलााब और शीतला इलाके में मामूली विवाद को केंद्र कर दो गुटों के बीच हुई झड़प से बुधवार की शाम तनाव फैल गया। इस झड़प में दोनों ओर से कई लोग घायल हो गए घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेे जाया। सूचना पाकर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची तथा स्थिति को संभाला । घटना केे बाद इलाके में तनाव को देखतेेेेेेे हुए पुलिस तैनात की गई है।
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/05/img-20240520-wa01481045365085360283686-500x428.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/09/img-20240909-wa00806721733580827251668.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/12/fb_img_17339279922403722767543487143310-476x500.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2021/06/IMG-20210602-WA0183-500x375.jpg)
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कसाई मोहल्ला के कुछ युवकों के साथ शीतला गांव के लोगों का कुछ विवाद हुआ जिसे केंद्र कर मारपीट शुरू हुई । इस दौरान एक युवक की पिटाई के बाद बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए ।जिसके बाद दोनों ओर से लोग वहां जुट गए। इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई सूचना पाकर पुलिस भारी संख्या में पहुंचे और स्थिति को संभाला।