Bihar-Up-Jharkhand

नाला मे स्वर्गीय जयदेव माजी का आठवां शहादत दिवस मनाया गया

झारखंड मिरर, जामताड़ा, इंद्र कुमार : जिले के नाला मे स्वर्गीय जयदेव माजी का 8 वा पुण्यतिथि पर शहादत दिवस के रूप में नाला के गोपालपुर स्थित निजी आवास पर गुरुवार को मनाया गया। इस अवसर पर सभी ने  उनके मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन के साथ नमन किया । करोना को देखते हुए सभी ने कोविड नियमो का  पालन करते हुए अपने आप को बचाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश पर ध्यान दिया गया ।  पुण्य तिथि पर समाज के सभी राजनीतिक दलो के सभी गण्यमान्य नागरिक शिक्षक गण ने बारी बारी से माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन के साथ नमन किया । 

इस अवसर पर स्व माजी का पुत्र अशोक माजी ने सभी का सहयोग से गरीबों के बीच साड़ी मक्स का वितरण किया । इस अवसर पर  नाला कालेज का प्रिंसिपल भानु रंजन ठाकुर ने कहा कि स्व माजी नाला जैसे पिछड़े क्षेत्रो के लिए किसी मसीहा से कम नही थे, कहा कि उन्होंने अपनी सारी जिंदगी गरीब गुरबो की सेवा मे गुजार दिए । समाज सेवी गणेश मित्र ने कहा कि स्व माजी गरीबो के लिए हर समय मुखर हो कर काम करते थे ।जनार्दन भंडारी ने कहा कि स्व माजी की कमी हमेशा नाला वासियो को खलेगी ।

समाज सेवी गुणाधर मंडल ने कहा कि स्व माजी एकीकृत बिहार के समय नाला की जनताओ की समस्याओ को पटना तक मुखर होकर पहुंचाने का काम किया ।मौके पर  शेख जहांगीर, वासुदेव हांसदा, विकाश टुडू, गणेश भंडारी, सुधामय घोष, मनजीत पातर, प्रसेनजीत घोष, मिलन चक्रवर्ती, काशीप्रसाद मिस्त्री, सुनील कुमार राय, कंचन दास आदि उपस्थित थे

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *