सीतारामपुर में पूर्व विधायक ने तृणमूल कार्यालय का उद्धघाटन किया
बंगाल मिरर, सीतारामपुर : आसनसोल नगरनिगम के कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संखिया 19, तालपाड़ा सीतारामपुर में पूर्व विधायक उज्जवल चटर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कार्यालय का उद्धघाटन किया गया।इस मौके पर पूर्व विधायक उज्वल चटर्जी, आसनसोल नगर निगम के बोर्ड सदस्य मीर हासिम , तृणमूल नेता शाहिद परवेज़, कंचन राय, सिवा राय मौजूद थे। इस मौके पर कार्यालय के संचालक मोहम्मद कमरुद्दीन सेख, और पूर्व पार्षद कार्तिक दास,ने अतिथियों को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।














तृणमूल कांग्रेस पार्टी सदस्य अखलाक अंसारी,हीरा खान,मोबीन खान, राजेस्वर शर्मा, जैनुल आबेदिन ने पार्टी कार्यालय को लेकर अपना योगदान दिया। ताकि क्षेत्र के लोगों को राज्य सरकार कि हर सहूलियतें यहां के लोगों को मिल सके किसी भी योजना से वंचित न रहना पड़े। कार्यालय के उद्धघाटन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया।





