ASANSOLKULTI-BARAKAR

नियामतपुर से 15 दिनों से लापता व्यवसायी का सुराग नहीं, परिजन परेशान

बंगाल मिरर, साबिर अली, नियामतपुर : कुल्टी थानान्तर्गत नियामतपुर इलाके से बीते 15 दिनों से लापता व्यवसायी मनोज गुप्ता का सुराग नहीं मिल पा रहा है। इसके बाद परिजन काफी परेशान है। परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत कुल्टी थाना में कराई है। लापता मनोज गुप्ता के पुत्र संस्कार गुप्ता ने बताया कि नियामतपुर में अग्रसेन भवन के विपरीत उनलोगों की किराने की दुकान है।

लापता व्यवसायी मनोज गुप्ता file photo

 बीते 20 मार्च को कुछ मामूली विवाद हुआ था। उसके बाद से ही उनके पिता मनोज गुप्ता बिना कुछ बोले चले गये। उनकी उम्र करीब 55 वर्ष है।  उसके बाद से वह लोग उनकी खोजबीन कर रहे हैं। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। उनलोगों ने पुलिस में शिकायत कराने के साथ ही रिश्तेदारों के यहां भी जानकारी ली। लेकिन उनकी कोई जानकारी नहीं मिल रही है। उनके बारे में अगर कोई जानकारी मिलती है तो वह 9563085689 पर जानकारी दें।

Leave a Reply