RANIGANJ-JAMURIA

चिचुडिया आदर्श क्लब की ओर से रक्तदान शिविर

बंगाल मिरर, धनंजय तिवारी, जामुड़िया: :जामुडिया पंचायत समिति के चिचुडिया ग्राम पंचायत अंतर्गत चिचुडिया अन्नपूर्णा कम्युनिटी हॉल प्रांगण में रविवार को चिचुडिया आदर्श क्लब की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर के दौरान बतौर मुख्य अतिथि जामुडिया के विधायक हरेराम सिंह उपस्थित थे।

इस दौरान विधायक हरेराम सिंह द्वारा सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद एव पूर्व मुख्यमंत्री डा विधानचन्द्र राय के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रध्दांजलि अर्पित किया गया।वही इस दौरान विधायक हरेराम सिंह को क्लब के सचिव विश्वनाथ सांगुई द्वारा सम्मानित किया गया।रक्तदान शिविर के दौरान विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि कोरोना काल में रक्त की कमी ना हो इसलिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा जगह जगह रक्तदान शिविर का आयोजन करने का निर्देश दिया है जिसका अनुसरण करते हुए जामुडिया विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि रक्तदान के साथ-साथ कोरोना काल में गरीब एव जरूरतमंद लोगो के बीच सामग्री का भी वितरण किया जा रहा है।कोरोना के समय किसी को कोई असुविधा ना हो इसके लिए विशेष रूप से कार्य किया जा रहा है।शिविर के दौरान विधायक हरेराम सिंह द्वारा रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी सौंपा गया।इस दौरान कुल 36 लोगो ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।वही शिविर के दौरान जिला परिषद की सभाधिपती सुभद्रा बाउरी,पूर्व सभाधिपती विश्वनाथ बाउरी,जिला परिषद सदस्य तापस चक्रवर्ती,बकुल मंडल,जामुडिया पंचायत समिति की सह-सभापती सुलोचना बाउरी,सिद्धार्थ राना,असीत मंडल,दिनेश चक्रवर्ती सहित चिचुडिया आदर्श क्लब के अध्यक्ष अंशुमान चक्रवर्ती,सचिव विश्वनाथ बाउरी आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!