ASANSOL

जनता की जेब काटने का हुनर मोदी के पास ः मलय घटक

बंगाल मिरर, आसनसोल : पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के कीमतों में बेतहासा विरधी को लेकर वार्ड संख्या 22 के यूथ तृणमूल कांग्रेस कमिटी की और से एचएलजी मोड़ समीप धरना प्रदर्शन किया गया। मौके पर वार्ड के पूर्व पार्षद अनिमेष दास, मुनमुन मुखर्जी सहित हजारों तृणमूल कार्यकर्त्ता रहें मौजूद। प्रदर्शन में शामिल हुए राज्य के विधि, कानून व लोक निर्माण मंत्री मलय घटक ने जमकर केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा की पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में वृद्धि होने के कारन आम लोगों पर दोहरा मार रहा है। देश में भाजपा सरकार से पहले पेट्रोल की कीमत 50 रुपये थी जबकि भाजपा के कार्यकाल में 100 के पार हो गई है। भाजपा सरकार के सात वर्ष में एक भी जनहित कार्य नहीं किया है सिर्फ जुमलेबाज़ी की है। डीजल के कीमतों में बढ़ोतरी के कारण आम जरुरत की चीजों में भी बढ़ोतरी हो गई है जिसके कारण आम जनता त्रस्त हैं। ट्रेन यात्रा महंगा हो गया है. जिससे की लोगों के जेब में अतरिक बोझ पड़ रहा है। प्रधानमंत्री मादी के पास आम आदमी की जेब कटाने की हुनर है।

मोदी सरकार ने देश की जनता को धोखा के सिवा कुछ भी नही दिया है। सरकारी संस्थानों को निजीकरण किया जा रहा है जिसके कारण लोगों में बेरोजगारी बढ़ रही है। केंद्र की भाजपा सरकार अडानी और अंबानी हाथों बिक चुकी है। आज में आसनसोल उत्तर विधानसभा के मतदातओं को धन्यबाद देता हूँ की उन्होंने तृणमूल की सरकार को चुना है। राज्य की ममता सरकार कोरोना काल में आम जनता को शिक्षा, स्वास्थ्य और राशन नि:शुल्क लोगों को दिया है। लखीश्री योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार का अनुदान उनके बैंक के कहते में आजायेगा। हमे एसे भ्रष्ट केंद्र सरकार को जड़ से उखाड़ फेकना है।

महिला की हत्या, भाई पर आरोप, गिरफ्तार

Delta Variant के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता, इन राज्यों में Lockdown-कर्फ्यू 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *