जिले में कोरोना से मौत का टूटा रिकार्ड
बंगाल मिरर, आसनसोल : पश्चिम बर्द्धमान जिले में बीते 24 घंटे में रिकार्ड 10 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई। हालांकि राहत की बात यह है कि 24 घंटे में कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। संक्रमितों की संख्या नीचे आ गई है। राज्य सरकार स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार की शाम जारी बुलेटिन के अनुसार जिले में बीते 24 घंटे में 641 संक्रमित पाये गये। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 46,506 हो गई है।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)
वही दस संक्रमितों की मौत के बाद कुल मरने वालों की संख्या 252 पहुंच गई। वहीं 24 घंटे में 847 संक्रमितों के स्वस्थ होने से कुल स्वस्थ होने वालों की संख्या 40,557 हो गई है। वहीं जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 216 घटकर 5697 हुई है। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए राज्य सरकार ने 30 मई तक लॉकडाउन लागू कर दिया है। इसे सख्ती से लागू करने पर जोर दिया जा रहा है।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2021/05/FB_IMG_1621529543395.jpg?w=800&ssl=1)