ASANSOLBusiness

Rajhans के नये शोरूम का चैंबर अध्यक्ष एवं सचिव ने किया उद्घाटन

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल शनि मंदिर के निकट जीटी रोड स्थित द होराइजन बिल्डिंग में वस्त्र परिधान के शोरूम राजहंस का उद्घाटन आसनसोल चैंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल एवं सचिव शंभूनाथ झा ने संयुक्त रूप से किया।चैंबर अध्यक्ष नरेश अग्रवाल एवं सचिव शंभूनाथ झा ने कहा कि बैश्य परिवार द्वारा इस शोरूम के संचालन की जिम्मेदारी परिवार के बहू को सौंपी गई है। जो सराहनीय है।

 राजहंस के मालिक रामस्वरूप बैश्य एवं पंकज बैश्य ने बताया कि यहां महिलाओं के वस्त्र परिधान साड़ी, लहंगा, सलवार सूट आदि आकर्षणीय रेंज एंव डिजाइन में मिलेंगे। इसके लिए लोगों को कोलकाता जाने की जरूरत नहीं होगी।  यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस मौके पर शोभा देवी बैश्य, कविता बैश्य भी उपस्थित थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *