KULTI-BARAKAR

जरूरतमंदों को तिरपाल देने की मांग

बंगाल मिरर, साबिर अली, कुल्टी-आसनसोल नगर निगम के कुल्टी बोरो कार्यालय में सोमवार सुबह आम जनता को त्रिपाल मिले इसके लिये एक भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने लिखित रूप से याचिक दिया। बताया जाता है भारी बारिश ने टाली, खफ़ड़ा,मिट्टी के घरों में रहने वाले आम जनता का बुरा हाल है। इनकी समस्या को लेकर भाजपा प्रतिनिधि मंडल कुल्टी निगम कार्यालय गया।

इस संदर्भ में भाजपा कुल्टी विधानसभा ट्रैड यूनियन के अध्यक्ष टिंकू वर्मा ने कहा आज हम सभी भाजपाई यहाँ मिट्टी के घरों में रहने वाले, टाली, खपड़ा के घर मे रहने वाले आम परिवार की आवाज़ उनकी भारी बारिश में हो रही समस्या से निगम के कुल्टी बोरो कार्यालय को अवगत कराने आये है। भारी बारिश ने लोगों का जीना मुसकिल कर रखा है। आसनसोल नगर निगम का दायित्व है कि हर वार्ड में मिट्टी के घरों में रहने वाले की समस्या को सुने और उनकी मदद करे, परन्तु देखा गया है राज्य सरकार संचालित आसनसोल नगर निगम अपनी योजनाओं को लेकर अधिकारियों का इस्तमाल कर रहा है। आम जनता के घरों में पानी चु रहा है वे कैसे अपना जीवन जी रहे है, ये देखने वाला कोई नहीं है। लोग निगम कार्यालय से बिना त्रिपाल के ही लौट कर चले जाते है।आज ये नही आज वो नही है यही हाल निगम का है।

वही भाजपा नेता दिलीप गुप्ता ने कहा आज हम सभी भाजपाई सादे कागज़ में बोरो कार्यालय को पत्र दिया है। वो भी इन्ही के कहने पर अब देखा जाए आम जनता जो त्रिपाल के बिना भारी बारिश में जीवन जीने को मजबूर है। उनकी ये मदद करते है या नहीं। हमने सभी का आधार कार्ड उनके मोबाइल no के साथ जाम कर दिया है।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *