ASANSOL

आईएनटीटीयूसी प्रदेश अध्यक्ष ऋतव्रत ने कहा एक कारखाने में होगा INTTUC का एक ही यूनियन

बंगाल मिरर, आसनसोल : तृणमूल कांग्रेस की श्रमिक संगठन आईएनटीटीयूसी के प्रदेश अध्यक्ष ऋतव्रत बंधोपाध्याय रविवार को आसनसोल दौरे पर पहुंचे जहां कलाय्नपुर हाउसिंग स्थित सुभम हॉल में आईएनटीटीयूसी की कर्मी सभा का आयोजन किया गया। मौके पर राज्य विधि, कानून व लोक निर्माण मंत्री मलय घटक, आईएनटीटीयूसी के जिला अध्यक्ष अभिजित घटक, जिला तृणमूल अध्यक्ष विधान उपाध्याय, निगम संयिजक वि शिवदासान उर्फ़ दासु, निगम चेयरमैन, अमरनाथ चटर्जी, पांडेश्वर विधायक नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती, जामुड़िया विधायक हरेराम सिंह, विश्वनाथ पडियाल, टीएमसीपी जिला अध्यक्ष कौशिक मंडल, जिला सभादिपति सुभद्रा सहित बांकुड़ा और पुरुलिया के नेता मोजूद रहे। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुवात में आईएनटीटीयूसी का झंडा तोलन किया गया उसके बाद दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की गयी।

ममता बनर्जी का हाथ मजबूत कर भाजपा को सत्ता से बाहर करना होगा : ऋतव्रत बंधोपाध्याय


आइएनटीटीयूसी के प्रदेश अध्यक्ष ऋतव्रत बंधोपाध्याय ने कहा कि राज्य के 35 आईएनटीटीयूसी सांगठनिक के जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई। इस कमेटी में 32 लोगों को नए तरीके से दायित्व दिया गया है। सिलीगुड़ी से लेकर मालदा तक संगठन को मजबूत करने के लिए नए लोगों का चयन किया गया है। बांकुड़ा के आईटीटीएसी संगठन को दो भागों में विभक्त कर लिया और पश्चिम बर्दवान कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अभिजीत घटक के नेतृत्व में मंत्री मलय घटक संगठन को नए तरीके से एकत्रित करेंगे। तृणमूल के ट्रेड यूनियन का रिटर्न जमा देने के बाद नए सिरे से संगठन को गठित करने का दायित्व अभिजीत घटक के कंधों पर दिया गया है। केंद्र की भाजपा सरकार पश्चिम बंगाल के चाय बागान को बर्बाद करना चाहती है। 26700 किलोमीटर के राष्ट्रीय राज मार्ग को भी निजी करण करने जा रही है, भारतीय दूरसंचार निगम के 14917 पावर को बिक्री किया जाएगा, देश की जनता ऐसा नहीं चाहती है। इसे रोकने के लिए पश्चिम बंगाल के जनता ने 2021 के विधानसभा चुनाव में जवाब दे चुकी है। आगामी दिनों में ममता बनर्जी का हाथ मजबूत कर भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाना होगा। वर्ष 2016 से 2020 तक केंद्र की भाजपा सरकार ने महारत्न कंपनियों को बेच दिया है। राज्य सरकार के सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत वर्ष 2019 में निर्माण कार्य से जुड़े असंगठित श्रमिकों के बच्चों शिक्षा पर 119 करोड़ रूपये का अनुदान दिया गया।

राज्य के विधि, कानून व लोक निर्माण मंत्री मलय घटक ने कहा कि आसनसोल शिल्पांचल में ट्रेड यूनियन की महत्वपूर्ण भूमिका है। आसनसोल को भारत का राढ अंचल की संज्ञा दी गयी हैं। औद्योगिक क्षेत्रों से घिरे हुए क्षेत्र को अंचल को राढ अंचल कहा जाता हैं। यहां सेल आईएसपी, डीएसपी, एएसपी 1,000 से अधिक उद्योग धंधे है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का निर्देश है कि इन सभी कल कारखानों में आईएनटीटीयूसी ट्रेड यूनियन एक ही रहेगा। एक छत के नीचे ही ट्रेड यूनियन के सभी कर्मी कार्य करेंगे। हमें मिलजुलकर ट्रेड यूनियन के संगठन को मजबूत करना होगा। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश बेचने के साथ-साथ देश की संपत्ति कल कारखानों को भी बेचने की परिकल्पना कर ली है। कल कारखानों को बचाने के लिए ट्रेड यूनियन को मजबूत करना होगा। हमारी जननेत्री ममता बनर्जी ने प्रण लिया है की देश को बिक्री नहीं होने देंगे। देश को बचाने के लिए सबको मिलकर एक साथ लड़ाई करनी होगी। त्रिपुरा में भी लोगों ने तृणमूल का भारी समर्थन कर रहे है। देश की जनता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को देश के प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते है। इसलिए श्रमिक संगठन को मजबूत करना आवश्यक है।

शिल्पांचल में श्रमिक संगठन को करना होगा मजबूत : अभिजित घटक


आइएनटीटीयूसी जिलाध्यक्ष अभिजीत घटक ने कहा कि पश्चिम बर्दवान जिला औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण ट्रेड यूनियन श्रमिक संगठन को मजबूत करना है। जिला पूरी तरह से दिल पर निर्भर है। यहां श्रमिकों को शोषण से बचाना होगा। उनको उनका उचित अधिकार दिलाने के लिए प्रयास करना होगा तृणमूल को शक्तिशाली बनाने के लिए पश्चिम बर्दवान जिले में ट्रेड यूनियन को शक्तिशाली करना है।
आपसी गुटबाजी को समाप्त कर एकजुट होना होगा : विधान उपाध्याय
जिलाध्यक्ष विधान उपाध्याय ने कहा की शिल्पांचल में श्रमिक संगठन में आपसी गुटबाजी को समाप्त कर एकजुट होकर कार्य करना होगा। जिले में हजारों कल कारखाने अवस्थित है। श्रमिक संगठन को एकत्रित कर अलग-अलग कारखानों का दायित्व एक हाथ में देना होगा। सभी को उच्च नेतृत्व के दिशा निर्देश के अनुसार कार्य करना होगा। जिससे संगठन को मजबूत बनाया जा सके।

Leave a Reply