ASANSOLASANSOL-BURNPUR

Breaking : Asansol में मां-भाई की हत्या, डबल मर्डर से सनसनी, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : Breaking : Asansol में मां-भाई की हत्या, सनसनी, युवक ने किया सरेंडर हीरापुर थानान्तर्गत इस्माइल की ओर बर्नपुर के निकट आजाद नगर में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। एक युवक पर अपने ही मां एवं भाई की हत्या का आरोप लगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार संपत्ति विवाद में हत्या का प्राथमिक कारण माना जा रहा है। मृतकों में अख्तरी खातून और उसका पुत्र आफताब आलम है। वहीं हत्या आरोपी आलम उर्फ पप्पू है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से पूरे शिल्पांचल में सनसनी फैल गई है।

sample Photo by NEOSiAM 2021 on Pexels.com


मृतक के बड़े भाई ने कहा कि वह काम पर गया हुआ था। तभी पप्पू रेलपार से आया। वह रेलपार में अलग रहता था। उसने घर में  बंद कर उनकी छोटी बहू को डर दिखाकर बांध दिया। उसके बाद मां को बांधकर पानी में डाल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। उसके बाद धारदार हथियार से छोटे भाई आफताब की हत्या कर दी। उन्होंने दावा किया कि इस हत्याकांड में पप्पू के साथ कोई और भी शामिल हो सकता है। पुलिस ने क्यों मां और भाई को मारा यह समझ नहीं आ रहा है। पुलिस मामले की सही से जांच कर जो भी सच है, उसे सामने लाये। डीसीपी (पश्चिम) ने कहा कि जांच शुरू कर दी गई है। युवक ने थाने जाकर सरेंडर कर दिया। शुरू में पता चला कि जमीन बंटवारे को लेकर कुछ है। सभी पक्षों की जांच की जा रही है। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *