ASANSOLKULTI-BARAKAR

बबलू की पत्नी का बयान नहीं पता था कि वह हथियारों का सौदागर है,18 साल पहले की थी शादी

बंगाल मिरर, साबिर अली, कुल्टी-  बराकर में पुलिस द्वारा अंतरराज्य हथियारों की तस्करी में गिरफ्तार आस  मोहम्मद उर्फ बबलू के  मामले में एक नया मोड़ आया है। हथियार स्मगलिंग मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े मोहमद बबलू की पत्नी रोमाना पहली बार मीडिया के सामने आई है। और उसने अपने पति बबलू के बारे में जो कुछ भी कहा है। उसके बयानों से कई सवाल खड़े होने लगे हैं। बबलू की पत्नी रोमाना ने यह कहा है। के बबलू से उनकी 18 वर्ष पहले शादी हुई थी। बबलू ने बताया था कि वह झारखण्ड धनबाद के छोटा अम्बोना के रहने वाले है। वो पहले ईंट भट्ठा का धंधा करते थे। जिसके बाद उन्होंने डिसरगड़ स्थित एक दुकान खोला है। दोनों काम मे वो काफी व्यस्त रहते हैं। बबलू की पत्नी रोमाना के बयानों से यह साफ जाहिर होता है। के बबलू अपने अंतरराज्य हथियार तस्करी के अवैध धंधे को बढ़ाने के लिए। एक सोची समझी साजिश के तहत कुल्टी की रहने वाली रोमाना से शादी की। 

हथियारों का सौदागर


सूत्रों के हवाले से यह भी पता चल रहा है। के बबलू मूल रूप से बिहार के मुंगेर जिले का रहने वाला है। वहीं मुंगेर जिला जो जिला अवैध हथियार बनाने व उसकी तस्करी करने में महारत हासिल है। अगर बबलू बिहार के मुंगेर जिले से किसी भी तरह का ताल्लुक रखता है। तो यह साफ है। के बबलू ने बिहार और झारखण्ड के बाद उसने अपने अवैध हथियार के कारोबार को फैलाने के बंगाल में भी अपना एक सेंटर बनाया। उसपर कोई किसी भी तरह का सक नही करे। जिसके लिए उसने पश्चिम बंगाल आसनसोल कुल्टी की रहने वाली रोमाना से शादी की। रोमाना एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है। जिसका फायदा बबलू ने बहुत ही आसानी से उठाया। और उसने रोमाना के परिजनों को झारखंड धनबाद के छोटा अम्बोन का निवासी बताते हुए। ईंट भट्ठा का धंधा चलाने का दावा किया। जिसके बाद बबलू के प्रस्ताव को रोमाना के परिजन मान गए। और बबलू व रोमाना की शादी हो गई। जिसके बाद बबलू का बंगाल में अवैध हथियार सफ्लाई करने के कारोबार का रास्ता खुल गया।

जिसके बाद बबलू ने अपनी पत्नी व उसके परिजनों को कहा। के उसने डिसरगड़ स्थित एक हार्डवेयर दुकान खोली है। जहां वो ईंट, बालू, गिट्टी, सीमेंट छड़ वगैरह बेचने का कार्य भी शुरू कर चुका है। रोमाना भी अपने पति के कारोबार को बढ़ता देख खुश हो गई। और यह सोच कर निश्चिन्त हो गई। के उसके पति ने अपने कारोबार को बढ़ा लिया है। अब उनका व उनके बच्चों का भविष्य भी उज्वल हो जएगा। इस ख्वाब में बबलू और रोमाना के शादी के 18 वर्ष बीत गए। इस बीच उनको दो बेटी और तीन बेटे भी है। सब कुछ ठीक चल रहा था। ऐसे में अचानक से कल यानी गुरुवार की सुबह बराकर पुलिस फाड़ी द्वारा बराकर पुल के समीप झारखण्ड और बंगाल के सिमा पर नाका चेकिंग लगाई गई थी।

उस नाका चेकिंग में बबलू ने यह कभी नही सोचा था। के उसकी भी गाड़ी की चेकिंग सिमा पर उपस्थित सिविक वोलेंटियर कर लेंगे। क्यों कि वो अक्सर खुदको लोकल निवासी बताकर अपना वाहन बिना चेकिंग करवाए निकल जाता था। पर सिमा पर उपस्थित सिविक वोलेंटियारों ने बबलू की गाड़ी जाँच कर ली। और जाँच के दौरान जो कुछ भी उन्होंने देखा। मानो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बबलू के पास 25 पीस 7एमएम पिस्टल व 46 राउंड कारतूस मिले। सिविक वोलेंटियारों ने अपनी जान पर खेल बबलू को हथियार के साथ दबोच लिया और घटना की जानकारी अपने आला पुलिस अधिकारियों को दी। जिसके बाद धड़ाधड़ मौके पर पुलिस अधिकारी पेट्रोलिंग वेन लेकर पहुँच गए। और बबलू को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। और उससे पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस बबलू से उसके फैले तार व उसके गिरोह से जुड़े लोगों की पर्दाफास करने में लगी है।

 जिसके लिए पुलिस बबलू से गहमी के साथ पूछताछ भी कर रही है। पुलिस ने डिसरगड़ स्थित सांकतोड़िया से बबलू के एक दुकान में भी छापेमारी की है। और दुकान को शील करते हुए। उस दुकान में कार्य कर रहे। बबलू के एक नजदीकी रिश्तेदार को भी अपने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों के हवाले से यह भी बताया जा रहा है। के बहुत जल्द बबलू के अंतरराज्य अवैध हथियार तस्करी के धंधे से जुड़े कई लोगों व उनके ठिकानों पर पुकिस छापेमारी करेगी। और इस धंधे से जुड़े लोगों को सलाखों अंदर रास्ता दिखाएगी।

Leave a Reply