ASANSOLKULTI-BARAKAR

बांग्लादेश की हिंसा का कुल्टी में हिंदू जागरण मंच द्वारा विरोध

बंगाल मिरर, साबिर अली, कुल्टी- बांग्लादेश में दुर्गापूजा को लेकर फैली हिंसा की निंदा पूरी दुनिया में होने लगी है। इस बार हिंदू जागरण मंच ने भी घटना के विरोध में कुल्टी में हिंदू जागरण मंच के सदस्यों द्वारा कैंडल लाइट जुलूस निकाला और पीड़ितों के साथ रहने का संदेश दिया। इसके साथ मांग किया कि केंद्र सरकार मामले में हस्तक्षेप कर कार्रवाई करे।

बांग्लादेश में, मां दुर्गा की मूर्ति तोड़ने से लेकर शुरू होने वाले बदमाशों के एक वर्ग के उत्पीड़न से कई लोग प्रभावित हैं। और इसी के साथ ही साथ-साथ विरोध की आंधी भी उठने लगी है। हिंदू जागरण मंच के सदस्य कुल्टी में सड़कों पर उतरे। उन्होंने हाथों में मोमबत्तियां लेकर मार्च किया। उन्होंने घटना में शामिल लोगों को सजा देने की भी मांग की, और ऐसी घटना दोबारा ना हो इसकी भी अपील की। मौके की नजाकत को देखते हुए कैंडल मार्च स्थल पर कुल्टी थाना पुलिस भी मौजूद थे।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *