ASANSOL

Asansol गोल्ड लोन कंपनी लूट में 2 रिमांड पर

बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : Asansol गोल्ड लोन कंपनी लूट में 2 गिरफ्तार। आसनसोल साउथ थाना क्षेत्र के भांगा पाचील स्थित निजी गोल्ड लोन कंपनी शाखा में करोड़ों के सोना एवं नकदी लूट में करीब डेढ़ महीने बाद पुलिस को सफलता हाथ लगी। राज्य पुलिस सीआईडी ने चंदननगर लूटकांड में गिरफ्तार आरोपियों में पटना के बिट्टू कुमार और शेखपुरा धर्मेंद्र कुमार लाल को आज आसनसोल कोर्ट में पेश किया। दोनों को 12 दिनों की रिमांड पर लेकर कोलकाता रवाना हो गई।

 गौरतलब है कि आसनसोल बीते 11 सितंबर को आसनसोल के भांगा पाचील गोल्ड लोन कंपनी में लूट हुई थी। इसके बाद 7 अक्टूबर को इसी तर्ज पर कोलकाता के चंदननगर में लूट हुई। जिसमें कुछ लुटेरों को पकड़ लिया गया था। वहीं पर इनदोनों को भी पकड़ा गया था। बाद में इनकी संलिप्तता आसनसोल लूटकांड में उजागर हुई थी। 

Breaking : Asansol मुथूट फिनकॉर्प में लूट, 12 किलो सोना, 10 लाख नकद लेकर लुटेरे फरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *