Asansol के किशोर कुमार को मिला आशियाना, घर का सपना पूरा किया नगरनिगम ने
बंगाल मिरर, साबिर अली, कुल्टी : Asansol के किशोर कुमार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का निर्देश है कि कलाकारों, संगीतकारों औऱ गायकों को किसी भी तरह की समस्या नही होनी चाहिए उक्त बातें नगरनिगम के बोर्ड प्रशासक अमरनाथ चटर्जी ने आज वार्ड नबर 105 अन्तर्गत डिसरगढ़ 10 नंबर में एक समय के किशोर कुमार की तरह गाना गाने वाले दुर्गा राणा के नये मकान का उद्घाटन करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि एक जमाने में दुर्गा राणा की गाना सुनने के लिए लोग दूर-दूर से पहुचते थे लेकिन आज उनकी उम्र हो जाने और शारीरक अवस्था ठीक नही रहने के कारन उनकि स्थिति ठीक नही हैं और उनकी मकान की हालत जर्जर हो गया था। उन्हें रहने के लिए मकान की जरूरत थी। नगरनिगम ने उनकी स्थित को देखते हुए नगरनिगम ने बनाने का निर्णय लिया था। आज दीवाली के पहले उनका मकान तैयार हो गया।
इस अवसर पर बोर्ड के सदस्य चंद्रशेखर कुंडू ने कहा नगरनिगम के द्वारा मकान बनाने का निर्णय लिया था जिले में जिन जिन कलाकरो का आर्थिक स्थित थी ठीक नही है उनलोगों का सहयोग मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमलोग कर रहे है। इस दौरान बोर्ड सदस्य मीर हासिम, सहायक अभियंता संतोष कुमारएवं अन्य मौजूद थे। दुर्गा राणा ने गाना गाकर उपस्थित लोगों का मनोरंजन भी किया।
Krishna Prasad अनोखे संकल्प को पूरा करने के लिए पहुंचे देवभूमि
LOCAL TRAIN NEWS : रुकिए ! यात्रा करने से पहले जरा किराया देख लीजिए, लगेगा झटका