ASANSOL

TMC विजया मिलन में, नेताओं ने निगम चुनाव जीतने का लक्ष्य रखा सामने

बंगाल मिरर, आसनसोल :  ( Asansol News Today ) शनिवार को पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस द्वारा आसनसोल रवीन्द्र भवन में विजया मिलन का आयोजन किया गया । इस दौरान प्रदेश टीएमसी सचिव वी. शिवदासन दासू, वेस्ट बंगाल प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक रूद्र, पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष विधान उपाध्याय जमुड़िया के विधायक हरेराम सिंह रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस चेयरमैन उज्जवल चैटर्जी दुर्गापुर के विधायक प्रदीप मजूमदार पांडवेश्वर के विधायक नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती आसनसोल नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, वरिष्ठ टीएमसी नेता विश्वनाथ पड़ियाल, आसनसोल नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के सदस्य चंद्रशेखर कुंडु, मानस दास, मीर हाशिम पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल महिला कांग्रेस अध्यक्ष मिनती हाजरा पश्चिम बर्दवान जिला युवा तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष कौशिक मंडल आदि उपस्थित थे ।

यहां रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला तृणमूल कांग्रेस चेयरमैन उज्जवल चैटर्जी ने अपने संक्षिप्त बयान में टीएमसी के कटाक्ष करते हुए कहा कि चुनाव से पहले जिन्होंने टीएमसी के साथ गद्दारी की थी भगवान उनको सदबुद्धि दें । प्रदेश टीएमसी सचिव शिवदासन उर्फ दासु ने कहा कि आने वाले निकाय चुनाव को देखते हुए बुथ स्तर तक टीएमसी के संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है । उन्होंने पार्टी में गुटबाजी से बचने की अपील की । जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष विधान उपाध्याय ने टीएमसी के सभी शाखा संगठनों के प्रतिनिधिओं को धन्यवाद दिया और कहा कि आने वाले समय में होने वाले चुनावों में टीएमसी को एकजुट होकर लड़ने की हिदायत दी । 

ASANSOL में सड़क हादसा, ऑटो चालक समेत 2 की मौत 

SAIL NEWS PAY REVISION : दीवाली, छठ बीता, अब एरियर कब ?

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!