Barakar में आज से चिन्हित होंगे अवैध निर्माण, लगेगा लाल दाग
बंगाल मिरर, साबिर अली आसनसोल : ( Asansol Barakar News Today )आसनसोल नगरनिगम द्वारा अवैध निर्माण को लेकर सख्ती दिखाए जाने के बाद बराकर इलाके में नालियों एवं सड़क के किनारे से कुछ लोगों ने अवैध निर्माण खुद हटा लिया है। लेकिन अभी भी अवैध रूप से कब्जा है। इसे लेकर नगरनिगम प्रशासकीय बोर्ड सदस्य चंद्रशेखर कुंडू ने कहा कि अवैध कब्जा किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।




मंगलवार से ही अवैध निर्माणों को चिन्हित किया जायेगा। चिन्हित करने के बाद लाल दाग दे दिया जायेगा। इसके साथ ही उन्हें कब्जा हटाने के लिए समय दिया जायेगा, अगर उस निर्धारित समय में वह लोग कब्जा हटा लेते हैं, तो ठीक हैं, अन्यथा नगरनिगम खुद कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं है। व्यापार करें लेकिन जनता की सुविधाओं का भी ख्याल रखें, सरकारी नियमों का पालन करें।