AMC POLLASANSOL

Asansol में कल जारी होगा तृणमूल का 10 दिगन्त

बंगाल मिरर, आसनसोल : तृणमूल कांग्रेस ने इस बार आसनसोल नगरनिगम चुनाव से पहले घोषणापत्र को कुछ नया रूप देने का प्रयास किया है। दस दिगन्त नाम से विजन डाक्यूमेंट तैयार किया गया है। जिसे कल राज्य के कानून एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री मलय घटक आसनसोल में जारी करेंगे। मौके पर जिला नेतृत्व एवं उम्मीदवार भी मौजूद रहेंगे।

तृणमूल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस विजन डाक्यूमेंट में अगले पांच सालों में नगरनिगम के माध्यम से क्या काम किये जायेंगे, इसकी रूपरेखा तैयार की गई है। इसमें दस मुख्य विंदुओं पर जोर दिया गया है। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, नागरिक सुविधाओं के साथ विकास कार्य और संस्कृति तथा शिल्पांचल से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर जोर देने का दाव किया जा रहा है।

अब तो यह दस दिगन्त जारी होने के बाद ही पता चल पायेगा कि तृणमूल कांग्रेस ने शिल्पांचलवासियों को नब्ज सही ढंग से पहचाना है या नहीं। गौरतलब है कि आज ही वाममोर्चा ने अपना घोषणापत्र जारी किया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *