ASANSOLBARABANI-SALANPUR-CHITTARANJAN

बाराबनी में यूथ कंप्यूटर सेंटर द्वारा “वन महोत्सव 2026” का आयोजन

*बंगाल मिरर, बाराबनी, राजा बंदोपाध्यायः आसनसोल के बाराबनी स्थित दोमोहानी बाजार के यूथ कंप्यूटर सेंटर की ओर से शनिवार को क्षेत्र के एक निजी प्रेक्षागृह में “वन महोत्सव 2026” का आयोजन किया गया।इस अवसर पर इस वर्ष की माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया तथा छात्र-छात्राओं को एक-एक पौधा भेंट किया गया।कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी तारकनाथ चंद्र उपस्थित थे। इसके अलावा राजीव सांधु सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *