ASANSOLKULTI-BARAKAR

कुल्टी में घर और दुकान में चोरी पुलिस के जाल में एक आरोपी

*बंगाल मिरर, कुल्टी व आसनसोल, राजा बंदोपाध्यायः* आसनसोल के कुल्टी थाना अंतर्गत चौरंगी पुलिस फाड़ी के तहत देंदुआ कल्याणेश्वरी रोड स्थित कदभिटा मोड़ के पास अनिरुद्ध उर्फ पिंटू साव नामक एक व्यक्ति के घर तथा उससे सटे बर्तन की दुकान में चोरी की घटना हुई थी।इस चोरी की घटना की शिकायत के आधार पर जांच में जुटी पुलिस ने कदभिटा क्षेत्र के निवासी गोपाल सेन को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार गोपाल ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

शनिवार को आरोपी को आसनसोल अदालत में पेश किया गया। चोरी की घटना की पूरी सच्चाई सामने लाने और जांच के हित में पुलिस ने उसे हिरासत में लेने की मांग अदालत से की। न्यायाधीश ने पुलिस की इस मांग को मंजूर कर लिया।बताया गया है कि गत गुरुवार को चोरी की शिकायत सामने आते ही चौरंगी फाड़ी की पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी और तेजी से मामले का खुलासा कर लिया। साथ ही इस चोरी की घटना के बाद संबंधित इलाके में पुलिस निगरानी भी बढ़ा दी गई है।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *