DURGAPURHealth

SAIL DSP HOSPITAL में आज से 15 दिनों के लिए सर्जरी और ओपीडी बंद

बंगाल मिरर, दुर्गापुर : कोरोना के कारण स्टील आथरिटी आफ इंडिया ( SAIL ) के दुर्गापुर स्टील प्लांट (DSP) के अधीन संचालित डीएसपी अस्पताल( DSP HOSPITAL)में सोमवार से ओपीडी 15 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं जो सर्जरी यानि के आपरेशन पहले से प्रस्तावित थे। उन्हें भी रद कर दिया गया है। 
अब सवाल उठता है कि इस स्थिति में मरीज  इलाज कराने के लिए कहां जायेंगे। डीएसपी अस्पताल के ओपीडी पर दुर्गापुर स्टील प्लांट के हजारों कर्मचारी और उनके परिजर निर्भर हैं। वहीं सर्जरी रद करने से गंभीर बीमारी से प्रभावित मरीजों को परेशानी हो सकती है। 

दुर्गापुर डीएसपी अस्पताल (SAIL DSP HOSPITAL) के चिकित्सा अधिकारी डा. ए चौधरी द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मी कोविड 19 के कारण बुरी तरह से प्रभावित हुए है, इस कारण सेवाओं को बंद करने का फैसला लेना पड़ा है। 17 जनवरी से 15 दिनों के लिए सभी ओपीडी सेवायें बंद की जा रही हैगी। हालांकि  वहीं पहले से जो सर्जरी प्रस्तावित थी, वह भी नहीं होंगी। लेकिन आपात स्थिति के लिए ओपीडी सेवायें, स्वास्थ्य केन्द्र, फीवर क्लीनिक चालू रहेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *