ASANSOL

ASANSOL बाजार में अमरनाथ चटर्जी के समर्थन में जुलूस

बंगाल मिरर, आसनसोल: आसनसोल नगर निगम के 44 नंबर वार्ड टीएमसी कार्यालय से आज टीमसी प्रत्याशी अमरनाथ चटर्जी के समर्थन में एक रैली का आयोजन किया गया 44 नंबर वार्ड के टीएमसी कार्यालय से रैली शुरू होकर पद्म तालाव एनएस रोड जवाहरमल स्कूल होते हुए यह रैली वापस टीएमसी कार्यालय पर आकर खत्म हुई इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी के साथ बिनोद गुप्ता, राकेश केडिया, विमल जालान, मुकेश शर्मा, जगदीश शर्मा, सहित इस वार्ड के कई टीएमसी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।

रैली के दौरान अमरनाथ चटर्जी ने इस वार्ड के लोगों से होने वाले नगर निगम चुनाव में टीएमसी के पक्ष में मतदान करने की अपील की आधा चटर्जी ने लोगों को आश्वासन दिया की इस वार्ड से पार्षद चुने जाने के बाद इस वार्ड में विकास के जो भी कार्य लंबित हैं उन्हें जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा कोराना काल के मद्देनजर रैली में शामिल सभी लोगों ने मास्क पहन रखा था साथ ही समय-समय पर सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया जा रहा था और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ही इस रैली का आयोजन किया गया

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!