Asansol : बिजली टावर लगाने का विरोध, हंगामा, तनाव
विवाद के पीछे कोई और
बंगाल मिरर, आसनसोल : Asansol : बिजली टावर लगाने का विरोध, हंगामा, तनाव। आसनसोल साउथ पीपी अंतर्गत वार्ड संख्या 58 के कांकड़सोल इलाके में बिजली का हाई टेंशन टावर लगाने का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने हंगामा किया। इससे तनाव फैल गया। पुलिस और जनता के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी जमीन पर जबरन टावर लगाये जा रहे हैं। कुछ महीने पहले भी यहां विवाद हुआ था। सूत्रों के अनुसार इस विवाद के पीछे कोई और है। जिसके कारण यह सारा विवाद खड़ा हुआ है।











स्थानीय लोगों का आरोप है कि उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर रही है। कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि वे मंत्री के पास भी गए, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं जमीन पर बिजली के खंभे लगाने का काम शुरू किया गया, तो ग्रामीणों ने इसका कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह उनकी जमीन है और वे इसे जबरन लेने नहीं देंगे।पुलिस की मौजूदगी में आज इलाके में टॉवर लगाने का काम शुरू किया गया, जिससे स्थानीय निवासियों और पुलिस के बीच हंगामा हो गया। विरोध कर रहे लोगों में जय बाउरी, पुष्पा बाउरी, माणिक बाउरी, आदेश बाउरी और तपन बाउरी आदि शामिल थे।


- Burnpur के विभिन्न अखाड़ों में हुआ पगड़ी वितरण कार्यक्रम
- Double Murder : अंधविश्वास के शक में पत्नी और पिता की गला काटकर हत्या का आरोप, मंदिर में पत्नी का कटा सिर; आरोपी गिरफ्तार
- Kolkata – Varanasi Expressway : अब वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा महज 6-7 घंटे में
- Asansol: नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार; ब्राउन शुगर, 3 आग्नेयास्त्र और लाखों की नकदी जब्त
- Vande Bharat Sleeper : Asansol होकर चलेगी हावड़ा–नई दिल्ली ! राजधानी से भी तेज सफर की उम्मीद


