ASANSOL

Asansol के चांदमारी में रेलवे के नोटिस से मचा हड़कंप, विरोध

बंगाल मिरर, आसनसोल :  ( Asansol News )आसनसोल नगरनिगम वार्ड 23 में रेलपार के चांदमारी क्षेत्र में परित्यक्त रेलवे आवास में लंबे समय से रह रहे लोगों को बेदखल करने का नोटिस जारी किए जाने से शुक्रवार को इलाके में हड़कंप मच गया. उस वार्ड से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार निवर्तमान पार्षद सीके रेशमा ने  रेलवे सुरक्षा और इंजीनियरिंग विभाग के कई कर्मचारियों से पहले लोगों के पुनर्वास की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई, उन आवासों के निवासियों ने भी विरोध किया। जिसके बाद रेलवे की टीम  लौट गई।  आसनसोल उत्तर थाना पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची।


 प्रदर्शनकारियों के साथ रेलवे बेदखली नोटिस जारी करने का विरोध करने वाले तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सीके रेशमा ने कहा कि रेलवे वैकल्पिक व्यवस्था के बिना बेदखली नोटिस नहीं कर सकता। जो नोटिस देने आए हैं, वे इन लोगों का हाल जानते हैं. रेलवे के आला अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है। वे उन्हें समझते हैं। कहां जाएंगे ये लोग? 

उन्होंने कहा कि वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार मिथलेश दास ने अचानक कहना शुरू कर दिया था कि यह सब सत्ताधारी पार्टी ने किया  है। ये सरासर गलत है। वह भी तो हमारी ही पार्टी में थे। मुझे राजनीति नहीं चाहिए, इन सब लोगों के लिए  हम सब मिलकर रेल से कहते हैं।हालांकि, तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के आरोपों से  मिथिलेश दास ने  इनकार किया। उन्होंने कहा कि इलाके में पहुंचकर   बेदखली नोटिस का विरोध किया.
पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के एक अधिकारी ने बताया कि रेलकर्मी आज वापस आ गए थे दोबारा नोटिस दिया जाएगा। कानून के तहत नोटिस दिया गया है। नोटिस अवधि में ऐसा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

রাস্তায় সারমেয়র শরীর থেকে তৃনমুল কংগ্রেসের পতাকা খুলে সৌজন্য বিধায়ক অগ্নিমিত্রা পালের, আক্রমন শাসক দলের

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *