Andal में मिला बम, मचा हड़कंप
बंगाल मिरर, कुमार पप्पू : शुक्रवार की शाम अंडाल इलाके में बम मिलने से हड़कंप मच गया। अंडाल थानान्तर्गत सिदुली के रेलगेट के निकट एक दुकान के पीछे से बम पुलिस ने बरामद किया। इस घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)
![Andal में मिला बम](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220128-WA0038.jpg?resize=500%2C375&ssl=1)
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोयला कारोबार से जुड़ दो गुटों के बीच विवाद हो रहा था। एक गुट ने पहले से ही बम लाकर रखे थे। लेकिन बम की सूचना पहले ही पुलिस को मिल गई। पुलिस ने वहां छापेमारी कर बम को जब्त किया और दोनों गुट को खदेड़कर भगा दिया। बताया जाता है कि इलाके में कोयला के डीओ को लेकर विवाद चल रहा है।