ASANSOL

Asansol के मेयर बने बिधान उपाध्याय, 106 पार्षदों ने ली शपथ

बंगाल मिरर, काजल मित्रा :- (Asansol Live News Today) Asansol के मेयर बने बिधान उपाध्याय, 106 पार्षदों ने ली शपथ। विधान उपाध्याय ने ली नगर पालिका के छठे मेयर के रूप में शपथ ली। तृणमूल कांग्रेस द्वारा संचालित आसनसोल नगर निगम के तीसरे मेयर है बिधान उपाध्याय । आसनसोल नगर निगम के नवनिर्वाचित 106 पार्षदों ने भी शपथ ली। इस दौरान रविंद्र भवन में ऐसा माहौल था मानो कोई उत्सव मनाया जा रहा हो। आसनसोल के नए मेयर के रूप में बिधान उपाध्याय ने शपथ ली और अमर नाथ चटर्जी ने फिर चेयरमैन के रूप में शपथ ली। जिला शासक एस अरुण प्रसाद ने सभी को शपथ दिलाई। निगम आयुक्त नितिन सिंघानिया की देख-देख में भव्य आयोजन किया गया।


मेयर बनने के बाद बिधान उपाध्याय ने कहा कि वह जनता के लिए काम करेंगे.
इस संदर्भ में राज्य मंत्री मलय घटक ने कहा कि विधान उपाध्याय बिना किसी मुकाबले के मेयर चुने गए हैं और अमरनाथ चटर्जी अध्यक्ष चुने गए हैं.
शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व सांसद और तृणमूल नेता बाबुल सुप्रियो, दुर्गापुर नगर निगम की मेयर अनिंदिता मुखर्जी, जिला परिषद आसुभद्रा बाउरी और तृणमूल नेता शिवदासन दासू, पांडवेश्वर विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती और जमुरिया विधायक हरेराम सिंह मौजूद थे ।

नगर निगम मुख्यालय में भी भव्य रूप से सबका स्वागत किया गया यहां निगमायुक्त नितिन सिंघानिया ने मेयर और चेयरमैन के साथ भावी उप मेयर अभिजीत घटक और वसीम उल हक को भी सम्मानित किया।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!