ASANSOL

CMPF घोटाला की जांच कर दोषियों पर कड़ी कारवाई की मांग पर BMS करेगी आंदोलन

नागपुर की बैठक में लिया गया निर्णय 24 को होगा धरना प्रदर्शन

बंगाल मिरर, विशेष संवाददाता : अभाखमसंघ
पदाधिकारी बैठक नागपुर के निर्णय। कल दिनांक 11 मार्च 2022 को अभाखमसंघ पदाधिकारी बैठक नागपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में श्रीमान बिनयकुमार सिन्हा जी राष्ट्रीय महामंत्री भारतीय मजदूर संघ प्रमुख़ रूपसे उपस्थित थे। विशेष उपस्थिति श्रीमान के.लक्ष्मा रेड्डीजी कोल उद्योग प्रभारी,श्रीमान सुरेन्द्रकुमार पांडेय मंत्री भामस/कोलउद्योग सहप्रभारी भी उपस्थित थे,बैठक की अध्यक्षता श्री टिकेश्वर राठौर, अध्यक्ष अभाखमसंघ, बैठक का संचालन श्री सुधीर घुरडे महामंत्री ने किया।


बैठक में संगठनात्मक वृद्धि हेतु युवा कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग ,पंजीकृत यूनियन का वार्षिक,द्विवार्षिक साधारण सभा की तिथि तय करना,संगठनात्मक बैठको को प्रभावी कैसे करना है इसपर विचार विमर्श किया गया, सीएमपीएफ घोटाला की जांच कर दोषियों पर कड़ी कारवाई करने हेतु दिनांक 24 मार्च 2022 को अभाखमसंघ के सभी पंजीकृत यूनियन द्वारा सभी सीएमपीएफ कार्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *