ASANSOL

शत्रुघ्न सिन्हा को जीता कर तोहफा दीदी को देना है : अशोक

बंगाल मिरर , बर्नपुर: लोकसभा उपचुनाव की घोषणा होने के साथ ही सभाओं का दौर शुरू हो चुका है। इसी क्रम में प्राइमरी शिक्षक के राज्य सभापति और 78 नंबर वार्ड के पार्षद अशोक रुद्र के नेतृत्व में बर्नपुर स्टेशन रोड तृणमूल पार्टी ऑफिस में एक सभा का आयोजन किया गया। इसमें माध्यमिक एवं प्राइमरी स्कूल के जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर अशोक रूद्र ने कहा कि बहुत खुशी की बात है की सिनेमा जगत के जाने-माने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को पार्टी ने टिकट दिया है। इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर देना है। इस बार शत्रुघ्न सिन्हा को जीता कर आसनसोलवासियों की तरफ से जीत का तोहफा दीदी को देना है। हमारे पास समय बहुत कम है और उच्च माध्यमिक की परीक्षाएं भी उसी दौरान होंगी। हम लोग छोटी-छोटी सभाएं और घर घर में जाकर प्रचार पर जोर देंगे। अभी-अभी अधिकतर जगह नए पार्षद नई ऊर्जाओं के साथ कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए तैयार है।

कुछ दिन पहले ही हम लोगों ने विपक्ष को धूल चटा कर आसनसोल नगर निगम का चुनाव जीता है। इस अवसर पर माध्यमिक के जिला अध्यक्ष राजीव मुखर्जी कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर कलीमूल हक उपाध्यक्ष शुजात हुसैन सचिव मुकेश झा प्राइमरी के जिला अध्यक्ष हिमाद्री शेखर प्राइमरी के राज्य सचिव रूपक राय गांधी नोनिया महेश विंद और मनोज कुशवाहा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *