ASANSOL

Asansol : नया पंखा बना मौत का कारण, चालू करते ही लगा करंट

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल जिला सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के एक अस्थायी कर्मी के लिए नया पंखा मौत का कारण बन गया। नया पंखा चालू करते ही बिजली का करंट लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान हिमानीश चटर्जी उर्फ गुड्डू (33) के रूप में हुई। उसे बुधवार की रात नए टेबल पंखा चलाने के दौरान करंट लगा जिसके बाद उसकी मौत हो गई। आसनसोल जिला अस्पताल में गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। उसके बाद शव को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया। वहां अधीक्षक डा. निखिल चंद्र दास ने श्रद्धांजलि दी।

close up shot of a vintage electric fan
Photo by Luke Yanko on Pexels.com

पुलिस सूत्रों के अनुसार हिमानीश उर्फ गुड्डू चट्टोपाध्याय आसनसोल जिला सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में अस्थायी कर्मी था। वहीं वह अपने परिवार के साथ अस्पताल के क्वार्टर में रहता था। बुधवार को शाम की पाली में ड्यूटी के बाद उसने बाजार से रात आठ बजे टेबल पंखा खरीदा। रात 10:30 बजे के बाद क्वार्टर में पंखा चालू करने के लिए जैसे ही स्विच दबाया, उसे करंट का झटका लगा। यह देख परिजन दौड़ते हुए आए और स्विच ऑफ कर दिया। उसे अचेत अवस्था में आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मृत्यु हो गई। घटना से अस्पताल कर्मियों में शोक है।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!