ASANSOL

Asansol में राहगीरों को राहत के लिए लायंस क्लब ऑफ आसनसोल मेगा सिटी द्वारा मिनरल वाटर वितरण

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल शिल्पांचल में भीषण गर्मी पड़ रही है। धूप में बाहर निकलने वाले लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे राहगीरों को राहत पहुंचाने के मकसद से लायंस क्लब ऑफ आसनसोल मेगा सिटी की तरफ से आसनसोल के महावीर स्थान मंदिर के सामने मिनरल वाटर की बोतलें बांटी गयी। इस मौके निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, अध्यक्ष मनोज साहा श्रवण अग्रवाल, संतोष दत्ता, तपन महता, वीरेन घोष, शुभम अग्रवाल, आसनसोल बाजार कमेटी के प्रमुख सह युवा टीएमसी नेता पिंटू गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।

इस मौके पर लायंस क्लब ऑफ आसनसोल मेगा सिटी अध्यक्ष मनोज साहा ने कहा की संगठन की तरफ से इस तरह के कार्यक्रम हर साल किए जाते हैं। इस साल भी इस गर्मी को देखते हुए यह कार्यक्रम किया गया। राहगीरों के बीच 1200 मिनरल वाटर के बोतलें वितरण की गई।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!