ASANSOLRANIGANJ-JAMURIA

Jamuria में बोरे से मिला नरकंकाल, फैला दहशत

बंगाल मिरर, भानू प्रताप सिंह, जामुड़िया:– बुधवार की सुबह जामुड़िया थाना के श्रीपुर पुलिस फांड़ी अंतर्गत मुसलाबांध के तालबांध इलाके में सड़क के किनारे कूड़े कचड़े की ढेर से बोरे में बंद एक नरकंकाल बरामद की गयी। इलाके में इस तरह नरकंकाल मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह स्थानीय युवको ने देखा कि पास के जंगल में कूड़े कचड़े की ढेर में पड़े एक बोरे से काफी दुर्गन्ध आ रही है और ऐसा अनुमान लग रहा था कि किसी व्यक्ति की लाश बंधी हुयी है। इसकी जानकारी आसपास के लोगो को दी गयी। इसके पश्चात आसपास के लोगो ने श्रीपुर पुलिस फांड़ी को सूचना दी। मौके पर पहुंचे श्रीपुर पुलिस फांड़ी के अधिकारियों ने बोरे की जांच करने के बाद उसे खोला तो देखा कि एक व्यक्ति की कंकाल अवस्था में शव बंधा हुआ है। शव से दुर्गंध भी निकल रही थी। शव की अवस्था इस कदर थी कि इसकी पहचान कर पाना बेहद मुश्किल था।

सूत्रों के अनुसार शव के कपड़े के आधार पर शव किसी महिला की होने का अनुमान लगाया जा रहा है, जिसकी उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच की हो सकती है। शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया। प्राथमिक छानबीन के पश्चात पुलिस कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। लाश की शिनाख्त के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। नरकंकाल पाए जाने की सूचना आसपास के थानो में भी दे दी गयी है। घटना को लेकर इलाके में चर्चा व्याप्त है।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!