ASANSOL

Badam Kaku Bhuban Badyakar : अपने  इस सपने को पूरा करने में लगे हैंं

बंगाल मिरर, बीरभूम : ( Badam Kaku Bhuban Badyakar) बादाम काकू भुवन बाद्यकर आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। बादाम ( मूंगफली ) बेचने के उनके अंदाज को लेकर गाये गीते कच्चा बादाम ( Kaccha Badam )  आज पूरी दुनिया में धूम मचा रहा है। बीरभूम जिले के दुबराजपुर के छोटे से गांव का भुवन बाद्यकर आज पूरी दुनिया में प्रसिद्धि पा चुके हैं। वह कार का मालिक पहले बन गये है। अब नए घर की बारी है। बीरभूम की ‘बदमकाकू’ इस समय अपने सपने को पूरा करने के लक्ष्य में लगे हुए है। वह लाखों रुपये खर्च कर वह अपने घर का सपना पूरा कर रहे है। सुनने में आ रहा है कि नए घर को लेकर भी भुबन बाद्यकर ने एक गाना भी कंपोज किया है।


भुवनबाबू ने उस गाँव के बीचों-बीच भवन बनवाया जहाँ पहले उनका कच्चा घर था। घर में मार्बल लगाया जा रहा है। बादाम काकू एक शानदार हवेली बनाने के लिए लाखों रुपये खर्च कर रो है। भुवन बाद्यकर ने घर के बरामदे को पूरी तरह से अलग तरीके से व्यवस्थित करने की योजना बनाई है। अब मकान निर्माण का काम पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। हालाँकि, उनका मन अब कच्चे घर में नहीं लग रहा है। इसलिए वह अपने दिन बिल्डिंग निर्माण का कार्य देखने में बिता रहे हैं।


भुवन बाद्यकर बीरभूम के दुबराजपुर के सुदूर इलाके में साइकिल से बादाम बेचते थे। उसके मुंह के कोने पर एक हल्की सी मुस्कान और एक गीत था। वह हाथ में तराजू से बादाम ( मूंगफली ) को मापता था। लेकिन मुंह में हमेशा संगीत रहता था। वह धाराप्रवाह गाते थे, “बादाम, बादाम, दादा, कच्चा बादाम, / आमार काछे नेई को बूबू काचा बादाम / आमार काछे आछे सुधू काचा बादाम”
उनके गाने सुनते-सुनते लगभग सभी लोग बादाम( मूंगफली )  खरीदते थे। बादाम ( मूंगफली ) बेचने के बीच भुवन बड्याकर का गाना एक दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद से बीरभूम के विश्व संगीतकार को पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ा। वह सबका ‘बादाम काकू’ बन गया है।


( Badam Kaku Bhuban Badyakar) भुवन बाद्यकर के कच्चे बादाम गाने की लोकप्रियता अब अपने चरम पर है। नेटिज़न्स पर कच्चे बादाम का जादू सिर चढ़कर बोलता हैं। वहीं गाड़ी खरीदने के बाद सीखने के दौरान वह हादसे का शिकार हो गये थे, इसके बाद आमार नोतून गाड़ी गाया, यह दूसरा गाना भी लोकप्रिय हो गया है। उन्होंने हाल ही में हादसे को लेकर एक गाना ‘बादाम काकू’ भी कंपोज किया था। नए गाने ने भी सभी के मन को छू लिया है। भुवन इस बार घर बनाने को लेकर गाना बनाने जा रहे हैं।  बादाम काकू को उम्मीद है कि गाना सभी के दिल को छू जाएगा।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *