ASANSOL

पत्रकार बीजू के साथ आरपीएफ इंस्पेक्टर द्वारा दुर्व्यवहार के खिलाफ डीआरएम कार्यालय पर पत्रकारों का प्रदर्शन, डीआरएम, आरपीएफ कमांडेट को ज्ञापन

बंगाल मिरर, कुमार पप्पू, आसनसोल( Asansol Live News Today ) पत्रकार बीजू के साथ आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपंकर दे द्वारा दुर्व्यवहार ( journalist hackled by RPF Inspector at Asansol ) के खिलाफ डीआरएम कार्यालय पर पत्रकारों का प्रदर्शन, आरपीएफ कमांडेट को ज्ञापन। आसनसोल में मंगलवार की शाम मेमू ट्रेन बेपटरी का समाचार संकलन के दौरान पत्रकार संतोष मंडल उर्फ बीजू समेत अन्य के साथ आरपीएफ इंस्पेक्टर द्वारा किये गये दुर्व्यवहार के विरोध में पत्रकारों ने एकजुटता दिखाते हुए बुधवार को डीआरएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल विश्वदेव भट्टाचार्या के नेतृत्व में पहले डीआरएम परमानंद शर्मा और उसके बाद आरपीएफ के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त चंद्रमोहन मिश्रा से मिला और कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

गौरतलब है कि कल शाम ट्रेन बेपटरी होने की खबर संग्रह के दौरान आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपंकर दे ने पत्रकारों को तस्वीर संग्रह में बाधा दिया। वहीं उनके साथ दुर्व्यवहार किया। यह वीडियो वायरल होने के बाद से ही पत्रकारों में भारी आक्रोश था। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार त्रिनांजन चटर्जी, परितोष सान्याल, पवित्र बनर्जी, रियाज उत्कली, तारक चट्टोपाध्याय, अमलेश प्रसाद, नीलाद्रि शेखर पाल,प्रेम प्रसाद, राम कुमार, बृजेश इलाही, रिक्की बाल्मीकि, हैदर अली समेत अन्य मौजूद थे।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!